मधुबनी में यूपी के 3 हिस्ट्रीशीटर हथियार के साथ अरेस्ट:एसपी ने दी जानकारी, कई आपराधिक मामले दर्ज

मधुबनी में यूपी के 3 हिस्ट्रीशीटर हथियार के साथ अरेस्ट:एसपी ने दी जानकारी, कई आपराधिक मामले दर्ज

मधुबनी जिले की बेनीपट्टी थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के तीन हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। ये अपराधी मधुबनी में अपराध करने की योजना से आए थे। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान यूपी के शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के ईशापुर निवासी रूप सिंह, मिलकियां गांव के भोला और गोकरन के रूप में हुई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने गुरुवार शाम प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि बेनीपट्टी थाना गश्ती दल को सूचना मिली थी कि बसैठा गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हैं और कुछ व्यक्तियों को बच्चा चोर बताकर उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों व्यक्तियों को भीड़ से बचाकर इलाज के लिए बेनीपट्टी अस्पताल ले गई। पूछताछ के दौरान, तीनों ने अपना नाम और उत्तर प्रदेश का निवासी बताया। उनकी निशानदेही पर बसैठा में एक गुमटी के पीछे छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा, प्लास्टिक के थैले में जैकेट की जेब से चार जिंदा कारतूस, दो लोहे की छेनी, दो लोहे के पेचकस और एक रॉड बरामद किया गया। बरामद सामान की जब्ती सूची बनाकर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों ने बताया कि उनका चार लोगों का एक गिरोह है, जो दिन में घरों और दुकानों की रेकी करता है और मौका पाकर रात में चोरी को अंजाम देता है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भागने के दौरान उन्होंने अपना देशी कट्टा छिपा दिया था। इस संबंध में बेनीपट्टी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी को गुरुवार शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने गिरोह में शामिल पांच अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनमें राजू कुमार, श्रावण कुमार, बुद्ध सिंह, मुरारी बदीक और एवज शामिल हैं, ये सभी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि इन अभियुक्तों पर उत्तर प्रदेश के कई थानों में चोरी, छिनतई, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 36 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मधुबनी जिले की बेनीपट्टी थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के तीन हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। ये अपराधी मधुबनी में अपराध करने की योजना से आए थे। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान यूपी के शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के ईशापुर निवासी रूप सिंह, मिलकियां गांव के भोला और गोकरन के रूप में हुई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने गुरुवार शाम प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि बेनीपट्टी थाना गश्ती दल को सूचना मिली थी कि बसैठा गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हैं और कुछ व्यक्तियों को बच्चा चोर बताकर उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों व्यक्तियों को भीड़ से बचाकर इलाज के लिए बेनीपट्टी अस्पताल ले गई। पूछताछ के दौरान, तीनों ने अपना नाम और उत्तर प्रदेश का निवासी बताया। उनकी निशानदेही पर बसैठा में एक गुमटी के पीछे छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा, प्लास्टिक के थैले में जैकेट की जेब से चार जिंदा कारतूस, दो लोहे की छेनी, दो लोहे के पेचकस और एक रॉड बरामद किया गया। बरामद सामान की जब्ती सूची बनाकर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों ने बताया कि उनका चार लोगों का एक गिरोह है, जो दिन में घरों और दुकानों की रेकी करता है और मौका पाकर रात में चोरी को अंजाम देता है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भागने के दौरान उन्होंने अपना देशी कट्टा छिपा दिया था। इस संबंध में बेनीपट्टी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी को गुरुवार शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने गिरोह में शामिल पांच अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनमें राजू कुमार, श्रावण कुमार, बुद्ध सिंह, मुरारी बदीक और एवज शामिल हैं, ये सभी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि इन अभियुक्तों पर उत्तर प्रदेश के कई थानों में चोरी, छिनतई, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 36 आपराधिक मामले दर्ज हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *