गोपालगंज पुलिस ने भोरे थाना क्षेत्र के गंगा मोड़ के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का किया गठन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गंगा मोड़ के पास कुछ लोग हथियारों के साथ किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष भोरे के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जब पुलिस टीम गंगा मोड़ पर पहुंची, तो पुलिस वाहन को देखकर तीनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया। मोबाइल और एक ऑटोमेटिक चाकू बरामद गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी के दौरान अरमान अली की कमर से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन मिला। सरफराज अली के पास से एक ऑटोमेटिक चाकू और मोबाइल बरामद हुआ, जबकि जुनेर अंसारी के पैकेट से एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी सरफराज अली (जलालुद्दीन साह का बेटा) और जुनेर अंसारी (कुर्वान अंसारी का बेटा) के रूप में हुई है। तीसरा अभियुक्त रकबा गांव निवासी अरमान अली (निजाम मियां का बेटा) है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने गिरफ्तारी और बरामदगी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीपीओ ने कहा-पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा एसडीपीओ ने यह भी बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस इन अभियुक्तों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजकर उनके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बरामद हथियारों को जब्त कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गोपालगंज पुलिस ने भोरे थाना क्षेत्र के गंगा मोड़ के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का किया गठन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गंगा मोड़ के पास कुछ लोग हथियारों के साथ किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष भोरे के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जब पुलिस टीम गंगा मोड़ पर पहुंची, तो पुलिस वाहन को देखकर तीनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया। मोबाइल और एक ऑटोमेटिक चाकू बरामद गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी के दौरान अरमान अली की कमर से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन मिला। सरफराज अली के पास से एक ऑटोमेटिक चाकू और मोबाइल बरामद हुआ, जबकि जुनेर अंसारी के पैकेट से एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी सरफराज अली (जलालुद्दीन साह का बेटा) और जुनेर अंसारी (कुर्वान अंसारी का बेटा) के रूप में हुई है। तीसरा अभियुक्त रकबा गांव निवासी अरमान अली (निजाम मियां का बेटा) है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने गिरफ्तारी और बरामदगी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीपीओ ने कहा-पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा एसडीपीओ ने यह भी बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस इन अभियुक्तों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजकर उनके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बरामद हथियारों को जब्त कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


