पटना के बाकरगंज में पैसों के विवाद में फायरिंग:मोबाइल दुकानदार और युवक के बीच झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

पटना के बाकरगंज में पैसों के विवाद में फायरिंग:मोबाइल दुकानदार और युवक के बीच झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में गुरुवार देर शाम पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। एक मोबाइल दुकानदार और एक युवक के बीच शुरू हुई कहासुनी जल्द ही झड़प और फायरिंग में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के दो खाली खोखे बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) पटना ने भी घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। सिटी एसपी (मध्य) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बाकरगंज में एक मोबाइल दुकानदार और एक युवक के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिसके बाद दुकानदार की ओर से दो राउंड फायरिंग की गई। किसी के हताहत की सूचना नहीं इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। सिटी एसपी ने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक (मध्य) पटना के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है, जो मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने दहशत फैलाने और अवैध फायरिंग के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में गुरुवार देर शाम पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। एक मोबाइल दुकानदार और एक युवक के बीच शुरू हुई कहासुनी जल्द ही झड़प और फायरिंग में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के दो खाली खोखे बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) पटना ने भी घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। सिटी एसपी (मध्य) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बाकरगंज में एक मोबाइल दुकानदार और एक युवक के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिसके बाद दुकानदार की ओर से दो राउंड फायरिंग की गई। किसी के हताहत की सूचना नहीं इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। सिटी एसपी ने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक (मध्य) पटना के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है, जो मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने दहशत फैलाने और अवैध फायरिंग के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *