अमरकंटक ताप विद्युत गृह के 70 वर्षीय कर्मचारी की मौत:28 घंटे बाद भी नहीं हुआ PM; छत्तीसगढ़ से आएंगे परिजन, पुलिस की जांच जारी

अमरकंटक ताप विद्युत गृह के 70 वर्षीय कर्मचारी की मौत:28 घंटे बाद भी नहीं हुआ PM; छत्तीसगढ़ से आएंगे परिजन, पुलिस की जांच जारी

अमरकंटक थर्मल ताप विद्युत गृह में कार्यरत 70 वर्षीय लोको पायलट हरि भाऊ टाटे की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मौत के 28 घंटे बीत जाने के बाद भी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। काम के दौरान बिगड़ी तबीयत हरि भाऊ टाटे मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड चचाई के अंतर्गत ‘एमके ट्रेडर्स’ में कोयला परिवहन के लिए लोको पायलट के रूप में कार्यरत थे। बुधवार सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल पावर प्लांट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया। यहां बुधवार दोपहर 12:30 बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे जिला अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार, वह कोरबा (छत्तीसगढ़) के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो ट्रेन से अनूपपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। परिजनों के आने के बाद ही पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है। 70 वर्ष की आयु में सेवा पर उठे सवाल इस दुखद घटना ने संयंत्र में कर्मचारियों की सेवा शर्तों और आयु सीमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर निजी अनुबंध पर सेवानिवृत्त लोको पायलटों को 65 वर्ष की आयु तक ही सेवा में रखा जाता है, जिसके लिए मेडिकल फिटनेस अनिवार्य होती है। मृतक की आयु 70 वर्ष थी, जिससे संबंधित फर्म की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में भी इसी फर्म के एक 61 वर्षीय कर्मचारी की मौत पर जुर्माना लगाया गया था। जांच कर रही पुलिस पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *