बरनाला में ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव:18 साल उम्र, काली जींस-क्रीम कलर की शर्ट पहने था, जानकारी हो तो GRP को दें सूचना

बरनाला में ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव:18 साल उम्र, काली जींस-क्रीम कलर की शर्ट पहने था, जानकारी हो तो GRP को दें सूचना

पंजाब के बरनाला जिले में रेलवे पटरियों के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। यह शव बरनाला और हंडियाया के बीच किलोमीटर संख्या 112/30 के समीप बरामद किया गया। पहचान के लिए शव को 72 घंटों के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि आपके पासे किसी प्रकार की सूचना हो तो रेलवे पुलिस से संपर्क करें। रेलवे पुलिस चौकी बरनाला के प्रभारी उप निरीक्षक सुखपाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात पटरियों के बाहर लगभग 18 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। पुलिस ने पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने आसपास के सभी क्षेत्रों और थानों में सूचना भेज दी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है कि यह कोई दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। युवक का हुलिया पुलिस के अनुसार, मृतक ने काले रंग की जींस, हल्के क्रीम रंग की कमीज और उसके नीचे धारीदार गोल गले की बनियान पहनी हुई थी। उसके पैरों में भूरे रंग की चप्पल थी। युवक के बाल घुंघराले कटे हुए थे और उसने दाढ़ी-मूंछें रखी हुई थीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *