संजय नगर खेल मैदान की नीलामी निरस्त:विधायक रिकेश सेन ने लगाई रोक, नहीं बनेगा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, 1 करोड़ से खेल मैदान का होगा रेनोवेशन

भिलाई नगर निगम द्वारा संजय नगर तालाब के समीप स्थित खेल मैदान को व्यावसायिक उपयोग के लिए नीलाम करने की प्रक्रिया को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के हस्तक्षेप के बाद तत्काल निरस्त कर दिया गया है। विधायक ने मैदान के कायाकल्प और खिलाड़ियों की सुविधाओं के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की है। विधायक सेन ने बताया कि संजय नगर वार्ड-6 के युवाओं ने उनसे मुलाकात कर शिकायत की थी कि निगम खेल मैदान को लीज पर देने के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक तुरंत निगम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को प्रस्तावित टेंडर पर रोक लगाने के निर्देश दिए। व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने की थी योजना
नगर निगम की योजना मैदान की जमीन को व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु नीलाम करने की थी। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए विधायक ने स्पष्ट कहा कि यह क्षेत्र बच्चों और युवाओं के लिए खेलकूद का एकमात्र प्रमुख मैदान है, जिसे किसी भी स्थिति में व्यवसायिक उपयोग के लिए नहीं दिया जाएगा। राज्य शासन और विधायक के नाम से फैलाई अफवाह
लोगों द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा था कि वैशाली नगर विधायक और राज्य सरकार द्वारा यहां पर खेल मैदान को नीलाम करने की तैयारी है। इसकी जानकारी जब मुझे मिली तो मैंने निगम आयुक्त के साथ बैठक की। जहां मुझे पता चला कि यह महापौर परिषद और कांग्रेस की शहर सरकार का यह निर्णय है। इसके बाद मैंने नीलामी पर रोक लगाने के निर्देश दिया। 1 करोड़ से खेल मैदान का होगा कायाकल्प
विधायक ने खेल मैदान के विकास के लिए बाउंड्रीवॉल, मंच, हाईमास्ट लाइट, पेवर ब्लॉक, बच्चों के गार्डन जैसी सुविधाओं के लिए 1 करोड़ रुपए ी राशि स्वीकृत की है। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी कलेक्टर और एसपी को दिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *