पूर्णिया में मंदिर में चोरी करने पहुंचे चोर का विरोध करना पुजारी दंपती पर भारी पर गया। चोर ने धारदार हथियार से पुजारी और उनकी पत्नी को अधमरा होने तक पीटा। मारपीट के बाद शातिर चोर दानपेटी लेकर भाग निकला। इस हमले में पुजारी दंपती बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आनन फानन में GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया। पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां शहर के एक निजी अस्पताल में पत्नी का इलाज जारी है। पत्नी की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। घटना के.हाट थाना क्षेत्र के बाघमारा रोड (सेहवान हाता) स्थित महावीर मंदिर की है। लोहे की रॉड उठाकर किया हमला पुजारी बातेशनाथ मिश्र ने बताया कि आज सुबह 3 बजे एक युवक चोरी करने के इरादे से मंदिर में घुस गया। वह मंदिर की दानपेटी तोड़ रहा था। उसी समय उनकी नींद खुल गई। वे कई सालों से मंदिर में पूजा-पाठ कराते हैं और अपनी पत्नी जानकी देवी के साथ वहीं एक कमरे में रहते हैं। जब उन्होंने चोर को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने पास पड़ी लोहे की रॉड उठाकर उन पर हमला कर दिया। सिर और शरीर पर कई वार किए गए। उनकी चीख सुनकर उनकी पत्नी जानकी देवी बाहर आईं और पति को बचाने लगीं। चोर ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और बेरहमी से मारपीट की। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हो गए। इसके बाद आरोपी मंदिर की दानपेटी उठाकर फरार हो गया। दानपेटी में महाशिवरात्रि और अन्य दिनों का चढ़ावा रखा हुआ था। घटना के बाद आसपास के लोगों को जानकारी मिली। लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पहले उन्हें पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल भेज दिया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। के.हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच शुरू कर दी है। मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। शातिर चोर को धर दबोचा गया है। पूर्णिया में मंदिर में चोरी करने पहुंचे चोर का विरोध करना पुजारी दंपती पर भारी पर गया। चोर ने धारदार हथियार से पुजारी और उनकी पत्नी को अधमरा होने तक पीटा। मारपीट के बाद शातिर चोर दानपेटी लेकर भाग निकला। इस हमले में पुजारी दंपती बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आनन फानन में GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया। पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां शहर के एक निजी अस्पताल में पत्नी का इलाज जारी है। पत्नी की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। घटना के.हाट थाना क्षेत्र के बाघमारा रोड (सेहवान हाता) स्थित महावीर मंदिर की है। लोहे की रॉड उठाकर किया हमला पुजारी बातेशनाथ मिश्र ने बताया कि आज सुबह 3 बजे एक युवक चोरी करने के इरादे से मंदिर में घुस गया। वह मंदिर की दानपेटी तोड़ रहा था। उसी समय उनकी नींद खुल गई। वे कई सालों से मंदिर में पूजा-पाठ कराते हैं और अपनी पत्नी जानकी देवी के साथ वहीं एक कमरे में रहते हैं। जब उन्होंने चोर को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने पास पड़ी लोहे की रॉड उठाकर उन पर हमला कर दिया। सिर और शरीर पर कई वार किए गए। उनकी चीख सुनकर उनकी पत्नी जानकी देवी बाहर आईं और पति को बचाने लगीं। चोर ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और बेरहमी से मारपीट की। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हो गए। इसके बाद आरोपी मंदिर की दानपेटी उठाकर फरार हो गया। दानपेटी में महाशिवरात्रि और अन्य दिनों का चढ़ावा रखा हुआ था। घटना के बाद आसपास के लोगों को जानकारी मिली। लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पहले उन्हें पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल भेज दिया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। के.हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच शुरू कर दी है। मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। शातिर चोर को धर दबोचा गया है।


