औरंगाबाद में टॉप-10 की लिस्ट में शामिल बदमाश अरेस्ट:25 हजार का था इनाम, फाइनेंस कर्मी से 58 हजार की लूट मामले में था फरार

औरंगाबाद में टॉप-10 की लिस्ट में शामिल बदमाश अरेस्ट:25 हजार का था इनाम, फाइनेंस कर्मी से 58 हजार की लूट मामले में था फरार

औरंगाबाद में टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड बदमाश छोटन सिंह उर्फ छोटन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह माली थाना क्षेत्र के नरचाही गांव निवासी प्रदीप सिंह का बेटा है। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर माली थाना क्षेत्र के चरण बाजार से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से लूट और छिनतई की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि 9 मई 2025 को अंबा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा और बलिया गांव के बीच अहरा के पास चैतन्य इंडिया क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत एक फाइनेंसकर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने 58,880 रुपये छीन लिए थे। एसआईटी का किया गया था गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, मानव आसूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अपराधियों की पहचान की। इसी क्रम में छोटन सिंह का नाम सामने आया। इससे पहले रफीगंज थाना क्षेत्र में भी फाइनेंस कर्मी के साथ लूट की घटना हुई थी। उस मामले में रफीगंज थाना कांड संख्या-455/25 दर्ज कर कार्रवाई करते हुए माली थाना क्षेत्र के चरण बाजार निवासी प्रिंस कुमार और अंबा थानाक्षेत्र के मंगल बिगहा गांव निवासी निरंजन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने छोटन की संलिप्तता की पुष्टि की थी। पुलिस के अनुसार छोटन सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह अन्य साथियों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फाइनेंस कंपनियों के कर्मियों को निशाना बनाकर लूट और छिनतई की वारदातों को अंजाम देता था। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ रफीगंज थाना कांड संख्या-254/25 और कांड संख्या-455/25 समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वह संगठित तरीके से अपराध करता था और रेकी कर फाइनेंस कर्मियों को टारगेट बनाता था। आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। औरंगाबाद में टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड बदमाश छोटन सिंह उर्फ छोटन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह माली थाना क्षेत्र के नरचाही गांव निवासी प्रदीप सिंह का बेटा है। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर माली थाना क्षेत्र के चरण बाजार से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से लूट और छिनतई की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि 9 मई 2025 को अंबा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा और बलिया गांव के बीच अहरा के पास चैतन्य इंडिया क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत एक फाइनेंसकर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने 58,880 रुपये छीन लिए थे। एसआईटी का किया गया था गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, मानव आसूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अपराधियों की पहचान की। इसी क्रम में छोटन सिंह का नाम सामने आया। इससे पहले रफीगंज थाना क्षेत्र में भी फाइनेंस कर्मी के साथ लूट की घटना हुई थी। उस मामले में रफीगंज थाना कांड संख्या-455/25 दर्ज कर कार्रवाई करते हुए माली थाना क्षेत्र के चरण बाजार निवासी प्रिंस कुमार और अंबा थानाक्षेत्र के मंगल बिगहा गांव निवासी निरंजन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने छोटन की संलिप्तता की पुष्टि की थी। पुलिस के अनुसार छोटन सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह अन्य साथियों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फाइनेंस कंपनियों के कर्मियों को निशाना बनाकर लूट और छिनतई की वारदातों को अंजाम देता था। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ रफीगंज थाना कांड संख्या-254/25 और कांड संख्या-455/25 समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वह संगठित तरीके से अपराध करता था और रेकी कर फाइनेंस कर्मियों को टारगेट बनाता था। आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *