पटना में डीएसपी (सुरक्षा) के सरकारी वाहन ने गुरुवार सुबह रॉन्ग साइड से आकर एक निजी पानी सप्लाई वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में निजी वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दरोगा राय पथ फ्लाईओवर के पास बेली रोड पर सुबह करीब 11:30 बजे हुई। आरोप है कि डीएसपी (सुरक्षा) का सरकारी वाहन तेज गति से गलत दिशा से आ रहा था। उसने पानी सप्लाई करने वाले वाहन (BRO1-GN 8905) को जोरदार टक्कर मारी। पानी सप्लाई वाहन बेऊर से अनीसाबाद होते हुए बोरिंग रोड की तरफ जा रहा था। पानी सप्लाई वाहन के चालक के पैर टूटे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि पानी सप्लाई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल चालक राहुल कुमार के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। उन्हें तत्काल गार्डिनर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शास्त्रीनगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) रेफर कर दिया गया। लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में राहुल कुमार का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्हें लंबे समय तक उपचार की आवश्यकता पड़ सकती है। डीएसपी का सुरक्षा वाहन गलत दिशा में चल रहा था निजी एजेंसी के मालिक प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि डीएसपी (सुरक्षा) का सरकारी वाहन गलत दिशा से और तेज रफ्तार में आ रहा था। उन्होंने कहा, “हमारी गाड़ी अपनी लेन में थी। अचानक सामने से तेज रफ्तार में सरकारी वाहन आया और जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हमारा ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया।” स्थानीय लोगों का कहना है कि बेली रोड शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। ऐसी स्थिति में गलत दिशा से तेज रफ्तार में वाहन चलाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी खतरा पैदा करता है। डीएसपी बोले- घटना अनजाने में हुई है डीएसपी विनोद कुमार (सुरक्षा) ने बताया कि घटना अनजाने में हुई है, मोड़ तीखा होने के कारण यह हादसा हुआ है। दोनों गाड़ी के भिड़ंत में ड्राइवर घायल हुए हैं। घायलों का प्राथमिकी उपचार किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पटना में डीएसपी (सुरक्षा) के सरकारी वाहन ने गुरुवार सुबह रॉन्ग साइड से आकर एक निजी पानी सप्लाई वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में निजी वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दरोगा राय पथ फ्लाईओवर के पास बेली रोड पर सुबह करीब 11:30 बजे हुई। आरोप है कि डीएसपी (सुरक्षा) का सरकारी वाहन तेज गति से गलत दिशा से आ रहा था। उसने पानी सप्लाई करने वाले वाहन (BRO1-GN 8905) को जोरदार टक्कर मारी। पानी सप्लाई वाहन बेऊर से अनीसाबाद होते हुए बोरिंग रोड की तरफ जा रहा था। पानी सप्लाई वाहन के चालक के पैर टूटे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि पानी सप्लाई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल चालक राहुल कुमार के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। उन्हें तत्काल गार्डिनर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शास्त्रीनगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) रेफर कर दिया गया। लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में राहुल कुमार का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्हें लंबे समय तक उपचार की आवश्यकता पड़ सकती है। डीएसपी का सुरक्षा वाहन गलत दिशा में चल रहा था निजी एजेंसी के मालिक प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि डीएसपी (सुरक्षा) का सरकारी वाहन गलत दिशा से और तेज रफ्तार में आ रहा था। उन्होंने कहा, “हमारी गाड़ी अपनी लेन में थी। अचानक सामने से तेज रफ्तार में सरकारी वाहन आया और जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हमारा ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया।” स्थानीय लोगों का कहना है कि बेली रोड शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। ऐसी स्थिति में गलत दिशा से तेज रफ्तार में वाहन चलाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी खतरा पैदा करता है। डीएसपी बोले- घटना अनजाने में हुई है डीएसपी विनोद कुमार (सुरक्षा) ने बताया कि घटना अनजाने में हुई है, मोड़ तीखा होने के कारण यह हादसा हुआ है। दोनों गाड़ी के भिड़ंत में ड्राइवर घायल हुए हैं। घायलों का प्राथमिकी उपचार किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


