मुजफ्फरपुर में एक 15 साल की नाबालिग लड़की से रेप हुआ है। वह अपने मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने आई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बरुराज थाना क्षेत्र का है। बुधवार शाम को शादी के फंक्शन के दौरान किशोरी अचानक लापता हो गई। काफी देर तक नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बुधवार देर रात ग्रामीणों ने एक सुनसान झोपड़ीनुमा घर के बाहर किशोरी की चप्पलें देखीं। संदेह होने पर जब ग्रामीणों ने झोपड़ी का दरवाजा खोला, तो किशोरी अंदर लहूलुहान और गंभीर हालत में मिली। घटनास्थल से ही पुलिस ने आरोपी को दबोचा ग्रामीणों ने तुरंत झोपड़ी को घेर लिया और बरुराज पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से ही मुख्य आरोपी हरिश्चंद्र साह को हिरासत में ले लिया। आरोपी को थाने लाकर कड़ी पूछताछ की गई। आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता को एसकेएमसीएच भेजा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कोई कोताही नहीं बरती। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की विशेष टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने झोपड़ी और आसपास के क्षेत्र से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक नमूने और साक्ष्य इकट्ठे किए हैं, ताकि कोर्ट में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें। उधर, पीड़िता को तत्काल इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डीएसपी पश्चिमी ने दुष्कर्म की घटना की पुष्टि की डीएसपी पश्चिमी, सुचित्रा कुमारी ने मीडिया को बताया, “15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी हरिश्चंद्र साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और सबूत जुटाने की प्रक्रिया जारी है। कानून के तहत आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस हर संभव कानूनी कदम उठा रही है।” मुजफ्फरपुर में एक 15 साल की नाबालिग लड़की से रेप हुआ है। वह अपने मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने आई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बरुराज थाना क्षेत्र का है। बुधवार शाम को शादी के फंक्शन के दौरान किशोरी अचानक लापता हो गई। काफी देर तक नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बुधवार देर रात ग्रामीणों ने एक सुनसान झोपड़ीनुमा घर के बाहर किशोरी की चप्पलें देखीं। संदेह होने पर जब ग्रामीणों ने झोपड़ी का दरवाजा खोला, तो किशोरी अंदर लहूलुहान और गंभीर हालत में मिली। घटनास्थल से ही पुलिस ने आरोपी को दबोचा ग्रामीणों ने तुरंत झोपड़ी को घेर लिया और बरुराज पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से ही मुख्य आरोपी हरिश्चंद्र साह को हिरासत में ले लिया। आरोपी को थाने लाकर कड़ी पूछताछ की गई। आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता को एसकेएमसीएच भेजा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कोई कोताही नहीं बरती। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की विशेष टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने झोपड़ी और आसपास के क्षेत्र से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक नमूने और साक्ष्य इकट्ठे किए हैं, ताकि कोर्ट में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें। उधर, पीड़िता को तत्काल इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डीएसपी पश्चिमी ने दुष्कर्म की घटना की पुष्टि की डीएसपी पश्चिमी, सुचित्रा कुमारी ने मीडिया को बताया, “15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी हरिश्चंद्र साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और सबूत जुटाने की प्रक्रिया जारी है। कानून के तहत आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस हर संभव कानूनी कदम उठा रही है।”


