पूर्णिया नगर निगम में सड़क निर्माण में अनियमितता:विधायक कोटे से हो रहा निर्माण,750 में से 250 फीट अधूरा, संवेदक पर लगा आरोप

पूर्णिया नगर निगम में सड़क निर्माण में अनियमितता:विधायक कोटे से हो रहा निर्माण,750 में से 250 फीट अधूरा, संवेदक पर लगा आरोप

पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 स्थित बक्सा घाट रोड में सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है। विधायक कोटे से बन रही 750 फीट पीसीसी कंक्रीट सड़क में से 250 फीट हिस्सा अधूरा छोड़ दिए जाने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। इस परियोजना पर लगभग 48 लाख 53 हजार 532 रुपये खर्च किए जाने थे। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा इस सड़क का शिलान्यास 20 जून 2025 को किया गया था। विभागीय निर्देश के अनुसार दिसंबर 2025 तक निर्माण कार्य पूरा किया जाना अनिवार्य था। योजना के तहत मुख्य सड़क से रोहित सहनी के घर तक कुल 750 फीट पीसीसी कंक्रीट सड़क का निर्माण प्रस्तावित था। स्थानीय निवासियों रोहित साहनी, गुड्डू सिंह, ललन झा, डब्लू सिंह, अन्नू कुमार और रितेश झा ने आरोप लगाया कि संवेदक ने केवल 500 फीट सड़क का निर्माण किया और शेष 250 फीट अधूरा छोड़ दिया। स्थानीय निवासी रुपेश कुमार ठाकुर ने बताया कि अधूरे निर्माण का विरोध करने पर संवेदक ने टालमटोल शुरू कर दी। लोगों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि अधूरी सड़क पर ही शिलापट्ट लगाकर कार्य पूर्ण होने का उल्लेख कर दिया गया है। उनका कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में आधी गली बनाकर ही कार्य को पूर्ण दिखाना गंभीर अनियमितता है। मामले में बुड्को के एसडीओ रत्नेश कुमार ने बताया कि संवेदक नैय्यर हुसैन को 750 फीट सड़क का निर्माण करना था, लेकिन अब तक केवल 500 फीट ही बनाया गया है। उन्होंने बताया कि संवेदक को तलब किया गया है और उन्होंने शेष कार्य शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है। विधायक विजय खेमका ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग से पूरी जानकारी लेकर अधूरे कार्य को पूरा कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि यदि बरसात से पहले सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो आवागमन में भारी परेशानी हो सकती है। अब विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि निर्माण कार्य कब तक पूरा होगा। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 स्थित बक्सा घाट रोड में सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है। विधायक कोटे से बन रही 750 फीट पीसीसी कंक्रीट सड़क में से 250 फीट हिस्सा अधूरा छोड़ दिए जाने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। इस परियोजना पर लगभग 48 लाख 53 हजार 532 रुपये खर्च किए जाने थे। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा इस सड़क का शिलान्यास 20 जून 2025 को किया गया था। विभागीय निर्देश के अनुसार दिसंबर 2025 तक निर्माण कार्य पूरा किया जाना अनिवार्य था। योजना के तहत मुख्य सड़क से रोहित सहनी के घर तक कुल 750 फीट पीसीसी कंक्रीट सड़क का निर्माण प्रस्तावित था। स्थानीय निवासियों रोहित साहनी, गुड्डू सिंह, ललन झा, डब्लू सिंह, अन्नू कुमार और रितेश झा ने आरोप लगाया कि संवेदक ने केवल 500 फीट सड़क का निर्माण किया और शेष 250 फीट अधूरा छोड़ दिया। स्थानीय निवासी रुपेश कुमार ठाकुर ने बताया कि अधूरे निर्माण का विरोध करने पर संवेदक ने टालमटोल शुरू कर दी। लोगों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि अधूरी सड़क पर ही शिलापट्ट लगाकर कार्य पूर्ण होने का उल्लेख कर दिया गया है। उनका कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में आधी गली बनाकर ही कार्य को पूर्ण दिखाना गंभीर अनियमितता है। मामले में बुड्को के एसडीओ रत्नेश कुमार ने बताया कि संवेदक नैय्यर हुसैन को 750 फीट सड़क का निर्माण करना था, लेकिन अब तक केवल 500 फीट ही बनाया गया है। उन्होंने बताया कि संवेदक को तलब किया गया है और उन्होंने शेष कार्य शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है। विधायक विजय खेमका ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग से पूरी जानकारी लेकर अधूरे कार्य को पूरा कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि यदि बरसात से पहले सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो आवागमन में भारी परेशानी हो सकती है। अब विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि निर्माण कार्य कब तक पूरा होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *