Ramadan Jumma Mubarak 2026: मुस्लिम समुदाय के लिए वैसे तो हर जुम्मा खास होता है, लेकिन जब बात रमजान के पाक महीने में पड़ने वाले जुम्मे की होती है तो इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। बता दें इस्लाम में शुक्रवार को जुम्मा कहा जाता है और इस दिन की विशेष धार्मिक महत्ता होती है। रमजान 2026 की शुरुआत चांद दिखने के साथ हो चुकी है और अब इस पवित्र महीने का पहला जुम्मा कल है। जुम्मे के दिन मुसलमान मस्जिद में विशेष नमाज अदा करते हैं, अल्लाह की इबादत में ज्यादा समय बिताते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। साथ ही, एक-दूसरे को गले मिलकर जुम्मे की मुबारकबाद भी देते हैं।
ऐसे में अगर आप इस साल रमजान के दौरान अपनों से दूर हैं या सोशल मीडिया के जरिए लोगों को रमजान के पहले जुम्मे की मुबारकबाद देना चाहते हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज के इस स्टोरी में हम रमजान के पहले जुम्मे की मुबारकबाद देने के लिए कुछ खूबसूरत फोटो और विशेज शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को भेजकर बधाई दे सकते हैं या सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं।
रमजान के पहले जुमे की मुबारकबाद (Ramadan Jumma Mubarak 2026 )
1- आज फलक से रहमत बरसेगी,
आज न कोई बंदा मायूस होगा.
रमजान का पहला जुम्मा आया है,
आज तो बरकतों का नुजूल होगा।
“रमजान का पहला जुम्मा मुबारक हो”

2-रहमते इलाही आज जोश में आएगी,
बंदों की हर दुआ कुबूल हो जाएगी।
जुम्मे के दिन न रहेगा कोई महरूम,
रमजान की बरकत हर और छाएगी
“रमजान का पहला जुम्मा मुबारक हो”

3-हवा को खुशबू मुबारक
फिजा को मौसम मुबारक
दिलों को प्यार मुबारक
आपको रमजान का पहला जुम्मा मुबारक

4-जुम्मे का दिन है और रमजान भी है,
दिल में उम्मीद है, संग ईमान भी है.
अब और गुनाह नहीं करूंगा या इलाही,
मेरे अंदर छुपा वो इक मुसलमान भी है.
रमजान का पहला जुम्मा मुबारक हो

5-मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
माह-ए-रमजान 2026 की पहली जुमा मुबारक हो
रमजान 2026 के पहले जुमे की मुबारकबाद के लिए विशेज (Ramadan 2026 First Jumma Mubarak Wishes)
6-आज है रमजान का पहला जुमा
रहमतों को सहेज लो, इबादत में सिर झुका लो,
अल्लाह से जन्नत मांग लो, क्योंकि फिर दोबार मिलेगा की नहीं मौका।
माह-ए-रमजान 2026 की पहली जुमा मुबारक हो

7-या अल्लाह आज जुमे की नमाज के बाद
जितने भी हाथ तेरी बारगाह में दुआ के लिए उठे हैं
सबकी दुआ कबूल फरमा.
रजमान 2026 जुमा मुबारक

8-अल्लाह से दुआ है कि यह पहला जुम्मा
बरकतों और रहमतों से भरा हो, हर दुआ कुबूल हो,
और सभी गुनाह माफ हो जाएं।
जुम्मा मुबारक 2026!

9-हवा को महक मुबारक,
फिजा को नई ताजगी मुबारक,
दिलों को सुकून और मोहब्बत मुबारक,
हमारी तरफ से आपको जुम्मा मुबारक!

10-तस्वीर-ए-कायनात का अक्स है अल्लाह
दिल को जो जगा दे वो एहसास है अल्लाह
ऐ बंदे मोमिन तेरा दिल क्यों उदास है
हर पल-हर लम्हा तेरे पास है अल्लाह
जुम्मा मुबारक 2026!


