चेक गणराज्य के कारोबारी गिरी जेंजेला से की दो लाख डॉलर से की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पनकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपी को नोएडा से वह तीसरे आरोपी को मुंबई से हिरासत में लिया है, जिसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर में लाया जा रहा है। चेक गणराज्य कारोबारी ने ईमेल के जरिए कानपुर पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की थी। जांच में सामने आया कि ठग 2014 से वारदात को अंजाम दे रहे थे, और अब तक करीब 200 करोड़ की ठगी कर चुके है। डीसीपी वेस्ट एस एम कासिम आबिदी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि चेक गणराज्य के कारोबारी गिरी जेंजेला ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल को ई–मेल के जरिए शिकायत की थी कि उनके साथ पनकी स्थित वर्धमान इंडस्ट्री ने 2 लाख डॉलर का फ्राॅड किया है। शिकायत पर पुलिस मौके पर इस नाम की कोई कंपनी नहीं मिली। जांच में पता चला कि झांसी के रतन सिंह कॉलोनी निवासी अमित ओम प्रकाश शर्मा ने वर्धमान इंड्रस्ट्री के नाम से खाता खुलवाया था। जिसके जरिए कारोबारी से गैल्बनाइजड आयरन बार सप्लाई करने के नाम पर 2 लाख डॉलर एडवांस के तौर पर लिए थे। पुलिस ने मछरिया नौबस्ता निवासी आकाश कुमार व राहुल को गिरफ्तार किया है। खबर अपडेट की जा रही है…


