भोपाल में पेट लवर्स ने 3 महिलाओं को तलवार मारी:आवारा कुत्तों की सूचना नगर निगम की डॉग स्क्वॉड टीम को देने से नाराज थे आरोपी

भोपाल में पेट लवर्स ने 3 महिलाओं को तलवार मारी:आवारा कुत्तों की सूचना नगर निगम की डॉग स्क्वॉड टीम को देने से नाराज थे आरोपी

भोपाल के अयोध्या नगर में डॉग लवर्स ने दो महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना गुरुवार की सुबह की है। नगर निगम ने एक दिन पहले श्रवण कांता कॉलोनी से आवारा डॉग उठाए थे। इन आवारा डॉग्स को, कॉलोनी में रहने वाले डॉग लवर्स ने फिर से छुड़वा लिया था। इन आवारा कुत्तों को दोबारा कॉलोनी में खुला छोड़ दिया गया। जिसका कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने विरोध किया। तब एक युवक ने अपनी महिला साथी व एक अन्य साथी की मौजूदगी में तीन महिलाओं को तलवार मार दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। प्रॉपर्टी डीलर ने दर्ज कराई एफआईआर सुरेंद्र सरेंद्र ठाकुर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और श्रवणकांता पार्क के पास रहते हैं। इसी कॉलोनी में अशोक चौहान नाम का युवक रहता है। वह स्वयं को पेट लवर बताता है और कॉलोनी में अवारा कुत्तों को पालकर रखे हैं। यह कुत्ते अक्सर लोगों के पीछे लग जाते थे, जिसके चलते सुरेंद्र के परिवार की महिला ने आवारा कुत्तों को उठाने के लिए नगर निगम की डॉग स्कॉड टीम को कॉल कर दिया। बुधवार को टीम कुत्तों को उठाने आई लेकिन युवक और उसकी महिला साथी ने निगम की टीम का विरोध किया और उन्हें डरा धमका कुत्ते छीन लिए। इन कुत्तों को कॉलोनी में दोबारा खुलेआम छोड़ दिया गया। महिलाओं ने विरोध किया था जब इन कुत्तों को सुरेंद्र के परिवार और कॉलोनी की महिलाओं ने दोबारा देखा तो विरोध किया। इस पर आरोपी अशोक की महिला साथी ने अभद्रता कर दी। विरोध किया तो अशोक तलवार लेकर आया। उसके साथ एक टोली लगाए हुए व्यक्ति भी था। महिला अशोक के साथी और अशोक ने मिलकर कॉलोनी के रहवासियों को धमकाना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर अशोक ने तलवार से दो महिलाओं वंदना सेन, लक्ष्मी ठाकुर पर वार किए। इससे दो जख्मी हो गई। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। टीआई बोले- आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी टीआई महेश लिल्लारे ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अशोक चौहान नामजद आरोपी है, जबकि अन्य साथियों के नाम उसकी गिरफ्तारी के बाद ही साफ होंगे। जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *