गयाजी में टैक्स चोरी के खिलाफ देर रात तक अभियान:मगध में 23 ट्रक जब्त, दस्तावेजों की पड़ताल से कारोबारियों में खलबली

गयाजी में टैक्स चोरी के खिलाफ देर रात तक अभियान:मगध में 23 ट्रक जब्त, दस्तावेजों की पड़ताल से कारोबारियों में खलबली

टैक्स चोरी पर नकेल कसने के लिए वाणिज्यकर विभाग ने मगध में एक साथ बड़ा अभियान चलाया है। बीती रात करीब तीन बजे शुरू हुई कार्रवाई में छह जिलों से कुल 23 ट्रकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए वाहनों पर कारोबारियो के सामान लदे हैं। सभी वाहनों को डोभी चेक पोस्ट के पास सुरक्षित रखा गया है। अब एक-एक गाड़ी के कागजात जो कारोबार के मानकों को पूरा करते हैं उसे खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद विभागीय स्तर पर जुर्माने की कार्रवाई तय मानी जा रही है। वाणिज्य कर आयुक्त, मगध प्रमंडल मोहन कुमार के अनुसार, बिहार राज्य कर आयुक्त के निर्देश पर जहानाबाद, गया, नवादा, औरंगाबाद, सासाराम और भभुआ में एक साथ छापेमारी की गई। इसमें जहानाबाद से तीन, गया से आठ, नवादा से दो, औरंगाबाद से दो, सासाराम से पांच और भभुआ से तीन ट्रकों को रोका गया। प्रारंभिक जांच में अधिकांश वाहनों में वाणिज्यकर से जुड़े जरूरी दस्तावेज अधूरे या संदिग्ध पाए गए। पकड़े गए ट्रकों में मेडिकल सामग्री, कोयला, स्क्रैप लोड पकड़ी गई गाड़ियों में मेडिकल सामग्री, कोयला, प्लाईवुड, एल्युमिनियम स्क्रैप और एफएमसीजी सामान लदा हुआ था। कई वाहनों के पास ई-वे बिल नहीं था, तो कुछ में इनवॉइस की कमी पाई गई। अधिकारियों का कहना है कि सभी ट्रकों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। माल और कागजात के मिलान के बाद ही अंतिम कार्रवाई होगी। जहां गड़बड़ी मिलेगी। वहां जुर्माना लगाया जाएगा। इस संयुक्त अभियान में सहायक आयुक्त राज किशोर शाह, अमर्थ आदर्श, मानव, सौरभ सहित कई अधिकारी और जांच दल शामिल रहे। विभाग का कहना है कि टैक्स चोरी की आशंका वाले मामलों में आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उधर, इतनी बड़ी संख्या में ट्रकों के पकड़े जाने से व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों के बीच हड़कंप है। कारोबारी वर्ग इसे सख्ती का संकेत मान रहा है। डोभी चेक पोस्ट पर दिनभर ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों की आवाजाही बनी रही। फिलहाल निगाहें इस पर टिकी हैं कि जांच के बाद विभाग कितना जुर्माना लगाता है। टैक्स चोरी पर नकेल कसने के लिए वाणिज्यकर विभाग ने मगध में एक साथ बड़ा अभियान चलाया है। बीती रात करीब तीन बजे शुरू हुई कार्रवाई में छह जिलों से कुल 23 ट्रकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए वाहनों पर कारोबारियो के सामान लदे हैं। सभी वाहनों को डोभी चेक पोस्ट के पास सुरक्षित रखा गया है। अब एक-एक गाड़ी के कागजात जो कारोबार के मानकों को पूरा करते हैं उसे खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद विभागीय स्तर पर जुर्माने की कार्रवाई तय मानी जा रही है। वाणिज्य कर आयुक्त, मगध प्रमंडल मोहन कुमार के अनुसार, बिहार राज्य कर आयुक्त के निर्देश पर जहानाबाद, गया, नवादा, औरंगाबाद, सासाराम और भभुआ में एक साथ छापेमारी की गई। इसमें जहानाबाद से तीन, गया से आठ, नवादा से दो, औरंगाबाद से दो, सासाराम से पांच और भभुआ से तीन ट्रकों को रोका गया। प्रारंभिक जांच में अधिकांश वाहनों में वाणिज्यकर से जुड़े जरूरी दस्तावेज अधूरे या संदिग्ध पाए गए। पकड़े गए ट्रकों में मेडिकल सामग्री, कोयला, स्क्रैप लोड पकड़ी गई गाड़ियों में मेडिकल सामग्री, कोयला, प्लाईवुड, एल्युमिनियम स्क्रैप और एफएमसीजी सामान लदा हुआ था। कई वाहनों के पास ई-वे बिल नहीं था, तो कुछ में इनवॉइस की कमी पाई गई। अधिकारियों का कहना है कि सभी ट्रकों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। माल और कागजात के मिलान के बाद ही अंतिम कार्रवाई होगी। जहां गड़बड़ी मिलेगी। वहां जुर्माना लगाया जाएगा। इस संयुक्त अभियान में सहायक आयुक्त राज किशोर शाह, अमर्थ आदर्श, मानव, सौरभ सहित कई अधिकारी और जांच दल शामिल रहे। विभाग का कहना है कि टैक्स चोरी की आशंका वाले मामलों में आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उधर, इतनी बड़ी संख्या में ट्रकों के पकड़े जाने से व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों के बीच हड़कंप है। कारोबारी वर्ग इसे सख्ती का संकेत मान रहा है। डोभी चेक पोस्ट पर दिनभर ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों की आवाजाही बनी रही। फिलहाल निगाहें इस पर टिकी हैं कि जांच के बाद विभाग कितना जुर्माना लगाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *