पाली में खेल के मैदान में दमखम दिखाते नजर पुलिसकर्मी:12 टीमों के 500 जवान पाली आएंगे, खेलेंगे कबड्‌डी, हैंडबॉल, लगाएंगे राइफल से निशाना

पाली में खेल के मैदान में दमखम दिखाते नजर पुलिसकर्मी:12 टीमों के 500 जवान पाली आएंगे, खेलेंगे कबड्‌डी, हैंडबॉल, लगाएंगे राइफल से निशाना

सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाने में मुस्तैद से जुटे नजर आने वाले पुलिसकर्मी अब खेल के मैदान में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। इसको लेकर पाली पुलिस तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।
दरअसल पाली में इस बार 44वीं अंतर जिला (रेंज स्तरीय) पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 26 से 28 फरवरी होना है। इसको लेकर पाली पुलिस तैयारियों में जुटी है। पुलिस लाइन मैदान की साफ-सफाई चल रही है। वही प्रतियोगिता में किस दिन कौनसे मैच होंगे इसकी रूपरेखा बनाई जा रही है।
12 टीम, 500 खिलाड़ी लेंगे भाग
महिला अनुसंधान सैल के प्रभारी ASP नरेन्द्रसिंह देवड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जोधपुर संभाग की जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही, जोधपुर आयुक्तालय, जीआरपी जोधपुर, राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की टीम सहित कूल 12 टीमों के करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
यह प्रतियोगिताएं होगी आयोजित
पुरुष वर्ग के लिए कबड्‌डी, हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती, राइफल शुटिंग, वूशू, बॉडी बिल्डिंग, वॉलीबाल, हैंडबॉल, कुश्ती, ताईक्वांडो प्रतियोगिता होगी।
इसी तरह महिला वर्ग के लिए वूसू, कबड्‌, बॉस्केटबॉल, एथेलेटिक्स, तीरंदाजी, ताईक्वांडो प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही राइफल, रिवॉल्वर, पिस्टल शूटिंग, विभिन्न श्रेणी में दौड़ प्रतियोगिता भी होगी।
पुलिसकर्मियों के परिवार के लिए भी होगी प्रतियोगिता
इस दौरान पुलिसकर्मियों के परिवार के लिए मेहंदी, म्यूजिकल चेयर, रंगोली, मांडना प्रतियोगिता होगी। साथ ही जलेबी दौड़, बोरी रेस जैसी कई प्रतियोगिता होगी। जिसमें पुलिसकर्मियों के परिवार के लोग हिस्सा ले सकेंगे।

ASP बोले- तैयारियों को दे रहे अंतिम रूप
मामले में महिला अनुसंधान सेल के ASP नरेन्द्रसिंह देवड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतियोगिताओं के लिए मैदान फाइनल किए जा रहे है। उनके रूकने आदि व्यवस्था भी फाइनल की जा रही है। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को मेडल देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *