भिवाड़ी हादसे के बाद अलवर में सख्ती:अवैध पटाखों पर कार्यवाही;4 लाख के पटाखे जब्त,आरोपी गिरफ्तार

भिवाड़ी हादसे के बाद अलवर में सख्ती:अवैध पटाखों पर कार्यवाही;4 लाख के पटाखे जब्त,आरोपी गिरफ्तार

अलवर जिले में प्रशासन और पुलिस अवैध पटाखा विक्रेताओं व फैक्ट्रियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चला रही है। हाल ही में भिवाड़ी के खुशखेड़ा क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्ट्री में आगजनी से 7 लोगों की मौत के बाद जिलेभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। इसी क्रम में शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तिजारा रोड स्थित दादू किराना स्टोर से भारी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रवीण कुमावत उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। जब्त पटाखों की कीमत करीब 4 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि बुधवार दोपहर गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि तिजारा रोड शिव कॉलोनी के पास स्थित दुकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी से पटाखों के लाइसेंस के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी पटाखों को जब्त कर बोरों में भरकर कब्जे में ले लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *