Diabetes Self Monitoring: घर पर ब्लड शुगर कैसे चेक करें? सही तरीका और 7 बड़ी गलतियां जो आपको नहीं करनी चाहिए

Diabetes Self Monitoring: घर पर ब्लड शुगर कैसे चेक करें? सही तरीका और 7 बड़ी गलतियां जो आपको नहीं करनी चाहिए

Diabetes Self Monitoring: डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। अगर शुगर लंबे समय तक ज्यादा रहती है, तो दिल की बीमारी, किडनी डैमेज, नसों की कमजोरी और आंखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है। वहीं अगर शुगर बहुत कम हो जाए, तो चक्कर आना, कंफ्यूजन या बेहोशी जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए ब्लड शुगर को सही रेंज में रखना सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

रोज ब्लड शुगर चेक करना क्यों जरूरी है?

डायबिटीज मैनेजमेंट का सबसे अहम हिस्सा है रोज ब्लड शुगर मॉनिटर करना। इससे आपको पता चलता है कि कौन सा खाना, एक्सरसाइज या दवा आपके शरीर पर कैसा असर डाल रही है। समय के साथ आप पैटर्न समझ पाते हैं और डॉक्टर भी उसी हिसाब से इलाज में बदलाव कर सकते हैं।

घर पर ब्लड शुगर कैसे चेक करें?

Dr. Vaibhav Singhal, बताते हैं कि घर पर शुगर चेक करना आसान है, बस सही तरीका अपनाना जरूरी है। सबसे पहले अपने हाथ साबुन और गुनगुने पानी से धो लें और अच्छी तरह सुखा लें। इसके बाद ग्लूकोमीटर में नई टेस्ट स्ट्रिप लगाएं। एक नई लैंसेट से उंगली के साइड में हल्का सा प्रिक करें (बीच में नहीं, क्योंकि ज्यादा दर्द हो सकता है)। अब उंगली से निकली खून की छोटी बूंद टेस्ट स्ट्रिप पर लगाएं और मशीन में रीडिंग आने का इंतजार करें। रीडिंग को तारीख और समय के साथ नोट जरूर करें। ब्लड शुगर की सही रेंज जानने के लिए डॉक्टर या American Diabetes Association की गाइडलाइन फॉलो करें, ताकि आपको पता रहे कि फास्टिंग और खाने के बाद शुगर कितनी होनी चाहिए।

कौन-सी गलतियां न करें?

कई छोटी गलतियां रीडिंग को गलत बना सकती हैं, जैसे-

  • बिना हाथ धोए शुगर चेक करना (खाने के कण से रीडिंग ज्यादा आ सकती है)
  • एक ही लैंसेट बार-बार इस्तेमाल करना
  • एक्सपायर्ड टेस्ट स्ट्रिप का उपयोग
  • उंगली को ज्यादा दबाकर खून निकालना

टेस्ट स्ट्रिप को गलत जगह स्टोर करना

इसके अलावा ग्लूकोमीटर की बैटरी और कैलिब्रेशन भी समय-समय पर चेक करते रहें। लैंसेट की सही डेप्थ सेटिंग भी जरूरी है, वरना या तो खून नहीं निकलेगा या ज्यादा दर्द होगा।

सही समय पर जांच भी जरूरी

हर दिन एक ही समय पर शुगर चेक करें, जैसे खाली पेट या खाने के बाद। इससे आपको सही तुलना और पैटर्न समझने में मदद मिलेगी।

सही तरीका और सावधानी बेहद जरूरी

अगर डायबिटीज को सही तरीके से मैनेज करना है, तो नियमित जांच, सही तरीका और सावधानी बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप ब्लड शुगर को बेहतर कंट्रोल में रख सकते हैं और गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं। नियमित मॉनिटरिंग ही स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कुंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *