कोटपूतली से स्वच्छता सेवा दल पहुंचेगा खाटू श्याम जी:7 दिन की सेवा करेंगे, तैयारियों को सौंपी जिम्मेदारी

कोटपूतली से स्वच्छता सेवा दल पहुंचेगा खाटू श्याम जी:7 दिन की सेवा करेंगे, तैयारियों को सौंपी जिम्मेदारी

कोटपूतली से टीम स्वच्छता सेवा दल 23 फरवरी को खाटू धाम के लिए रवाना होगा। यह दल श्री श्याम बाबा के लक्खी मेले में सात दिवसीय स्वच्छता सेवा कार्य करेगा। इस संबंध में आज कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सेवा कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संयोजक प्रवीण कुमार बंसल ने बताया कि कोटपूतली से लगभग 60 से 70 कार्यकर्ताओं की टीम खाटू नगरी में स्वच्छता सेवा प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भारतवर्ष के विभिन्न शहरों से 500 से अधिक सेवादार खाटू धाम में अपनी सेवाएं देंगे। खाटू नगरी में 216 घंटे का लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। खाटू श्याम नगरी में चलाएंगे व्यापक स्वच्छता अभियान
टीम के कार्यकर्ता 20 फरवरी से 01 मार्च तक खाटू कैंप में रहकर बाबा खाटू श्याम की नगरी में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाएंगे। यह खाटू में 10वां वार्षिक स्वच्छता महाअभियान और 120वां मासिक स्वच्छता अभियान होगा। ये रहे मौजूद
इस बैठक में केशव बंसल, पराग गुप्ता, अमित शर्मा, राहुल मंगल, रवि बालास्या, आशीष मित्तल, गिरवर शर्मा, अरविंद वर्मा, प्रफुल्ल रमन, सुमित बिदाणी, हेमंत मोरीजावाला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *