मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत मार्च में बांका जिले के कटोरिया प्रखंड में संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के दौरे की संभावना के साथ ही कटोरिया में जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम लगातार प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर रही है। प्रशासन का मुख्य ध्यान मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने पर है। एसपी ने प्रस्तावित स्थलों का लिया जायजा डीएम नवदीप शुक्ला और एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कटोरिया पहुंचकर विभिन्न प्रस्तावित स्थलों का जायजा लिया। इसमें कटोरिया के पास तेलंगवा गांव में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज और कटोरिया के नए अस्पताल भवन शामिल हैं। अधिकारियों ने हेलीपैड स्थल, सभा स्थल, जीविका सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने की जगह, पार्किंग क्षेत्र और आगंतुकों की सुविधाओं से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की। टाइम पर तैयारी पूरी करने का दिया निर्देश निरीक्षण के दौरान, डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माणाधीन कॉलेज परिसर और आसपास की झाड़ियों की साफ-सफाई, जमीन को समतल करने और परिसर को सुव्यवस्थित करने का आदेश दिया। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री के अस्पताल भवन तक आवागमन के मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए। निर्माण में कुछ खामियां आई सामने नए अस्पताल भवन के निरीक्षण के दौरान, निर्माण में कुछ खामियां सामने आई। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल भवन सड़क की ऊंचाई से नीचे बना है, जिससे बारिश में जलजमाव की समस्या हो सकती है। साथ ही, शौचालय की टंकी प्लींथ से ऊंची होने पर भी असुविधा की आशंका जताई गई। इस पर डीएम ने निर्माण एजेंसी को ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने और टंकी को आवश्यकतानुसार गहरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री द्वारा इस दौरे पर नए अस्पताल भवन का लोकार्पण और कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत मार्च में बांका जिले के कटोरिया प्रखंड में संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के दौरे की संभावना के साथ ही कटोरिया में जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम लगातार प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर रही है। प्रशासन का मुख्य ध्यान मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने पर है। एसपी ने प्रस्तावित स्थलों का लिया जायजा डीएम नवदीप शुक्ला और एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कटोरिया पहुंचकर विभिन्न प्रस्तावित स्थलों का जायजा लिया। इसमें कटोरिया के पास तेलंगवा गांव में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज और कटोरिया के नए अस्पताल भवन शामिल हैं। अधिकारियों ने हेलीपैड स्थल, सभा स्थल, जीविका सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने की जगह, पार्किंग क्षेत्र और आगंतुकों की सुविधाओं से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की। टाइम पर तैयारी पूरी करने का दिया निर्देश निरीक्षण के दौरान, डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माणाधीन कॉलेज परिसर और आसपास की झाड़ियों की साफ-सफाई, जमीन को समतल करने और परिसर को सुव्यवस्थित करने का आदेश दिया। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री के अस्पताल भवन तक आवागमन के मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए। निर्माण में कुछ खामियां आई सामने नए अस्पताल भवन के निरीक्षण के दौरान, निर्माण में कुछ खामियां सामने आई। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल भवन सड़क की ऊंचाई से नीचे बना है, जिससे बारिश में जलजमाव की समस्या हो सकती है। साथ ही, शौचालय की टंकी प्लींथ से ऊंची होने पर भी असुविधा की आशंका जताई गई। इस पर डीएम ने निर्माण एजेंसी को ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने और टंकी को आवश्यकतानुसार गहरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री द्वारा इस दौरे पर नए अस्पताल भवन का लोकार्पण और कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किए जाने की संभावना है।


