बस्ती गौशाला में व्यक्ति की संदिग्ध मौत:सफाईकर्मी के पहुंचने पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला

बस्ती गौशाला में व्यक्ति की संदिग्ध मौत:सफाईकर्मी के पहुंचने पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोखरा स्थित गौशाला में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लगभग 50 वर्षीय नवाब निषाद के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान द्वारा गौशाला में सफाई के लिए भेजे गए एक सफाईकर्मी ने नवाब निषाद को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाने पर पता चला कि उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सफाईकर्मी ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रधान प्रतिनिधि बुधेस सिंह ने बताया कि नवाब निषाद प्रतिदिन लगभग दो घंटे गौशाला में बिताते थे। घटना की जानकारी तुरंत प्रशासन को दी गई। वहीं, खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज ने बताया कि गौशाला में एक महिला केयरटेकर भी तैनात है और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। मृत्यु के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। नवाब निषाद अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी दुर्गावती और पांच बच्चे हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *