टी-20 वर्ल्डकप-वेस्टइंडीज ने इटली को 166 रन का टारगेट दिया:होप का अर्धशतक, क्रिशन-बेन को 2-2 विकेट; होल्डर 300वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे

टी-20 वर्ल्डकप-वेस्टइंडीज ने इटली को 166 रन का टारगेट दिया:होप का अर्धशतक, क्रिशन-बेन को 2-2 विकेट; होल्डर 300वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे

वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्डकप के 37वें मुकाबले में इटली को 166 रन का टारगेट दिया है। इटली ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। यह ग्रुप-सी का आखिरी मुकाबला है। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज ने 15 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। शाई होप क्रीज पर हैं। होप अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। जेसन होल्डर (9), शाई होप (75), रोवमन पॉवेल (9), रोस्टन चेज (24), शिमरॉन हेटमायर (1) और ब्रैंडन किंग (4) आउट हो चुके हैं। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन
इटली: हैरी मैनेंटी (कप्तान), जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीड (विकेट कीपर), क्रिशन कलुगमागे, थॉमस ड्राका, अली हसन। वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड,अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। ————————————————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *