एटा में मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी वार्ड में बिजली गुल:जनरेटर होने के बावजूद मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज

एटा में मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी वार्ड में बिजली गुल:जनरेटर होने के बावजूद मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज

एटा जिले के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार देर शाम अचानक बिजली गुल हो गई। करीब आधे घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिसके कारण डॉक्टरों को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में भर्ती मरीजों का इलाज करना पड़ा। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस मेडिकल कॉलेज में सोलर पैनल, इन्वर्टर और जनरेटर जैसी वैकल्पिक बिजली सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद डॉक्टरों को अंधेरे में इलाज करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जो स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। बिजली गुल होने के दौरान इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल रहा। यह वही इमरजेंसी वार्ड है जहां मरीजों के लिए एक-एक सेकंड कीमती होता है और ऑक्सीजन, ड्रिप, मरहम-पट्टी तथा टांके लगाने जैसे कार्यों के लिए निरंतर बिजली की आवश्यकता होती है। हाल ही में इस इमरजेंसी वार्ड को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसमें रेड जोन, ग्रीन जोन, येलो जोन और आईसीयू वार्ड भी शामिल हैं। करीब 30 मिनट तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के बाद बहाल हुई। इस मामले पर सीएमएस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *