मधुबनी जिले में कार्य में लापरवाही बरतने पर दो सरकारी कर्मियों का 15 दिनों का वेतन काट दिया गया है। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुमन प्रसाद साह ने यह कार्रवाई करते हुए भविष्य में सेवा से बर्खास्तगी की भी चेतावनी दी है। राजनगर प्रखंड की ग्राम पंचायत रामपट्टी के पंचायत रोजगार सेवक रामबालक पासवान का वेतन कार्य में लापरवाही और कार्यस्थल से अनाधिकृत अनुपस्थिति के कारण काटा गया है। 15 दिनों का काटा गया वेतन इसी प्रकार, अंधराठाढ़ी उत्तर एवं मरुकिया पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक मनीष कुमार झा का भी 15 दिनों का वेतन उनके दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और अपेक्षित सहयोग न करने के कारण काटा गया है। डीडीसी सुमन प्रसाद साह ने संबंधित कर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही, उदासीनता या कर्तव्यहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा ऐसी शिकायत मिलती है, तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जा सकती है। कर्मियों को दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह डीडीसी ने सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, समय पर कार्यालय एवं कार्यस्थल पर उपस्थित रहने तथा आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया है। मधुबनी जिले में कार्य में लापरवाही बरतने पर दो सरकारी कर्मियों का 15 दिनों का वेतन काट दिया गया है। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुमन प्रसाद साह ने यह कार्रवाई करते हुए भविष्य में सेवा से बर्खास्तगी की भी चेतावनी दी है। राजनगर प्रखंड की ग्राम पंचायत रामपट्टी के पंचायत रोजगार सेवक रामबालक पासवान का वेतन कार्य में लापरवाही और कार्यस्थल से अनाधिकृत अनुपस्थिति के कारण काटा गया है। 15 दिनों का काटा गया वेतन इसी प्रकार, अंधराठाढ़ी उत्तर एवं मरुकिया पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक मनीष कुमार झा का भी 15 दिनों का वेतन उनके दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और अपेक्षित सहयोग न करने के कारण काटा गया है। डीडीसी सुमन प्रसाद साह ने संबंधित कर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही, उदासीनता या कर्तव्यहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा ऐसी शिकायत मिलती है, तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जा सकती है। कर्मियों को दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह डीडीसी ने सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, समय पर कार्यालय एवं कार्यस्थल पर उपस्थित रहने तथा आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया है।


