Chhatrapati Shivaji Maharaj Motivational Quotes: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जानें उनके प्रेरणादायी और अनमोल विचार

Chhatrapati Shivaji Maharaj Motivational Quotes: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जानें उनके प्रेरणादायी और अनमोल विचार

Shivaji Maharaj Motivational Quotes: आज 19 फरवरी को देशभर में अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा और गर्व के साथ मनाई जा रही है। यह दिन सिर्फ एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व की याद भर नहीं है, बल्कि आत्मसम्मान, स्वतंत्रता और स्वराज के संकल्प को दोहराने का अवसर भी है। इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। बचपन से ही उन्होंने कठिन परिस्थितियों को करीब से देखा। लेकिन हालात चाहे जैसे रहे हों, उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। आगे चलकर उन्होंने मराठा साम्राज्य की नींव रखी और स्वराज का सपना साकार किया।

Shivaji Jayanti 2026: युद्धनीति में महारत

शिवाजी महाराज को अलग-अलग लोग अलग नामों से याद करते हैं। कोई उन्हें ‘हिंदू हृदय सम्राट’ कहता है, तो कोई ‘मराठा गौरव’ के रूप में सम्मान देता है। पर सच यह है कि वे केवल किसी एक समुदाय या क्षेत्र के नेता नहीं थे, बल्कि न्याय, सुशासन और जनकल्याण के पक्षधर शासक थे। उनकी युद्धनीति आज भी सैन्य अध्ययन का विषय मानी जाती है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कई बड़े और निर्णायक युद्ध जीते। किलेबंदी, गुरिल्ला युद्ध और प्रशासनिक सुधार हर क्षेत्र में उनकी दूरदर्शिता साफ दिखाई देती है। यही कारण है कि उनकी वीरगाथाएं आज भी युवाओं और छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

Chhatrapati Shivaji Maharaj Motivational Quotes : जानें उनके विचार

  • स्वतंत्रता एक वरदान है, जिसे पाने का अधिकारी हर कोई है।
  • 3जब हौसले बुलंद हों तो पहाड़ भी पत्थरों का एक ढेर ही लगता है।
  • जो धर्म, सत्य और परमेश्वर के सामने झुकता है, उसका आदर समस्त संसार करता है।
  • आत्मबल सामर्थ्य देता है और सामर्थ्य विद्या प्रदान करता है। विद्या, स्थिरता प्रदान करती है और स्थिरता, विजय की तरफ ले जाती है।
  • प्रतिशोध मनुष्य को जलाता है, संयम ही प्रतिशोध को काबू करने का उपाय है।
  • एक छोटा कदम छोटे लक्ष्य पर, बाद में विशाल लक्ष्य भी हासिल करा देता है।
  • जब लक्ष्य जीत का हो, तो हासिल करने के लिए कितना भी परिश्रम, कोई भी मूल्य, क्यों न हो उसे चुकाना ही पड़ता है।

Chhatrapati Shivaji Maharaj Motivational Quotes In Marathi: मराठी वक्तव्य

  • अखंड महाराष्ट्राचे आराध्यदैवत,
    श्रीमंतयोगी छत्रपती शिवाजी महाराज
    छत्रपती शिवाजी महाराज यांच्या जयंतीच्या सर्व शिवभक्तांना भगव्या शिवमय शुभेच्छा
  • एक विचार समतेचा…
    एक विचार नितीचा…
    ना धर्माचा.. ना जातीचा..
    माझा राजा फक्त मातीचा…
    छत्रपती शिवाजी महाराज जयंतीच्या शुभेच्छा!
  • शिवराय म्हणजे धैर्याची मूर्ती,
    शिवराय म्हणजे प्रेरणेची गाथा,
    शिवराय म्हणजे हिंदवी स्वराज्याचा नवा प्रकाश!
    शिवजयंतीच्या हार्दिक शुभेच्छा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *