मधुबनी-रामपट्टी मुख्य सड़क पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर राजनगर से भाजपा विधायक सुजीत पासवान ने विधानसभा में डिवाइडर लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों द्वारा भी लंबे समय से यह मांग की जा रही थी। विधायक सुजीत पासवान ने बिहार विधानसभा में यह मामला उठाते हुए विशेष रूप से रांटी में डिवाइडर लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में इस मार्ग पर दो लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके कारण जनहित में यहां सड़क डिवाइडर लगाना अत्यंत आवश्यक है। विधायक ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि सरकार और संबंधित विभाग इस पर यथाशीघ्र कार्रवाई करेंगे। स्थानीय लोगों ने मधुबनी-रामपट्टी सड़क को करीब तीन घंटे तक जाम रखा हाल ही में, सोमवार को रांटी चौक और 13 नंबर गुमटी के बीच पंचवटी के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में पंडौल के कमलाबाड़ी निवासी ओमप्रकाश साह की मौके पर ही मौत हो गई। ओमप्रकाश अपनी बाइक (बीआर 32 जे 1302) से मधुबनी से रांटी की ओर आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही बस (बीआर 06 पीए 6415) ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मधुबनी-रामपट्टी सड़क को करीब तीन घंटे तक जाम रखा। इस घटना से पहले भी इसी मार्ग पर एक स्कॉर्पियो की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई थी। क्षेत्र में लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं को देखते हुए विधायक ने डिवाइडर की आवश्यकता पर बल दिया है। मधुबनी-रामपट्टी मुख्य सड़क पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर राजनगर से भाजपा विधायक सुजीत पासवान ने विधानसभा में डिवाइडर लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों द्वारा भी लंबे समय से यह मांग की जा रही थी। विधायक सुजीत पासवान ने बिहार विधानसभा में यह मामला उठाते हुए विशेष रूप से रांटी में डिवाइडर लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में इस मार्ग पर दो लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके कारण जनहित में यहां सड़क डिवाइडर लगाना अत्यंत आवश्यक है। विधायक ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि सरकार और संबंधित विभाग इस पर यथाशीघ्र कार्रवाई करेंगे। स्थानीय लोगों ने मधुबनी-रामपट्टी सड़क को करीब तीन घंटे तक जाम रखा हाल ही में, सोमवार को रांटी चौक और 13 नंबर गुमटी के बीच पंचवटी के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में पंडौल के कमलाबाड़ी निवासी ओमप्रकाश साह की मौके पर ही मौत हो गई। ओमप्रकाश अपनी बाइक (बीआर 32 जे 1302) से मधुबनी से रांटी की ओर आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही बस (बीआर 06 पीए 6415) ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मधुबनी-रामपट्टी सड़क को करीब तीन घंटे तक जाम रखा। इस घटना से पहले भी इसी मार्ग पर एक स्कॉर्पियो की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई थी। क्षेत्र में लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं को देखते हुए विधायक ने डिवाइडर की आवश्यकता पर बल दिया है।


