कैमूर में 17 दुकानदारों पर लगाया जुर्माना:अतिक्रमण के खिलाफ नगर-पुलिस टीम ने चलाया अभियान, सड़क से हटे ठेला लगाने वाले दुकानदार

कैमूर में 17 दुकानदारों पर लगाया जुर्माना:अतिक्रमण के खिलाफ नगर-पुलिस टीम ने चलाया अभियान, सड़क से हटे ठेला लगाने वाले दुकानदार

कैमूर के भभुआ में जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। लगातार चेतावनी और नोटिस के बावजूद अतिक्रमण न हटाने वाले दुकानदारों पर यह कार्रवाई की गई। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने सब्जी मंडी, जेपी चौक, पटेल चौक, एकता चौक, भभुआ-मोहनिया रोड और कचहरी रोड जैसे प्रमुख बाजारों में छापेमारी की। इस दौरान कुल 17 फल और सब्जी विक्रेताओं से अवैध अतिक्रमण के लिए 14,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। सड़क से हटे ठेला लगाने वाले दुकानदार सुबह शुरू हुए इस अभियान की खबर फैलते ही बाजारों में अफरा-तफरी मच गई। स्थाई अतिक्रमणकारियों में दहशत देखी गई। कई ठेला लगाने वाले दुकानदार सड़क से हट गए, जबकि कुछ ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। नालों पर बने अवैध निर्माण और सड़क किनारे लगे अस्थायी ठेलों को भी हटाया गया। अतिक्रमण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अभियान को शहर की यातायात व्यवस्था और स्वच्छता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। कैमूर के भभुआ में जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। लगातार चेतावनी और नोटिस के बावजूद अतिक्रमण न हटाने वाले दुकानदारों पर यह कार्रवाई की गई। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने सब्जी मंडी, जेपी चौक, पटेल चौक, एकता चौक, भभुआ-मोहनिया रोड और कचहरी रोड जैसे प्रमुख बाजारों में छापेमारी की। इस दौरान कुल 17 फल और सब्जी विक्रेताओं से अवैध अतिक्रमण के लिए 14,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। सड़क से हटे ठेला लगाने वाले दुकानदार सुबह शुरू हुए इस अभियान की खबर फैलते ही बाजारों में अफरा-तफरी मच गई। स्थाई अतिक्रमणकारियों में दहशत देखी गई। कई ठेला लगाने वाले दुकानदार सड़क से हट गए, जबकि कुछ ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। नालों पर बने अवैध निर्माण और सड़क किनारे लगे अस्थायी ठेलों को भी हटाया गया। अतिक्रमण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अभियान को शहर की यातायात व्यवस्था और स्वच्छता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *