भोजपुर में ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत:मजदूरी करके घर लौट रहा था, पानी भरे गड्‌ढे में गिरने से गई जान

भोजपुर में ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत:मजदूरी करके घर लौट रहा था, पानी भरे गड्‌ढे में गिरने से गई जान

भोजपुर में ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक पानी भरे गड्‌ढे में धंस गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक गीधा थाना क्षेत्र के गीधा गांव निवासी अनिल पासवान का 22 वर्षीय बेटा गोलू कुमार है। मृतक के जीजा गोधन पासवान ने बताया कि बुधवार को वह मजदूरी कर ट्रैक्टर पर बैठकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान कायमनगर काली मंदिर के पास असंतुलित होकर ट्रैक्टर से गिर पड़ा और कीचड़ में धंस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना उन्हें मिली। सूचना पाकर परिजन और स्थानीय थाना वहां पहुंची। घटना गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर स्थित काली मंदिर के पास की है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता कि मृतक अपने 2 भाई और 2 बहन में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां राजकुमारी देवी, 2 बहन सुरुचि कुमारी, पिंकी कुमारी और एक भाई जय भगवान पासवान है। घटना के बाद मृतक की मां राजकुमारी देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक पानी भरे गड्‌ढे में धंस गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक गीधा थाना क्षेत्र के गीधा गांव निवासी अनिल पासवान का 22 वर्षीय बेटा गोलू कुमार है। मृतक के जीजा गोधन पासवान ने बताया कि बुधवार को वह मजदूरी कर ट्रैक्टर पर बैठकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान कायमनगर काली मंदिर के पास असंतुलित होकर ट्रैक्टर से गिर पड़ा और कीचड़ में धंस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना उन्हें मिली। सूचना पाकर परिजन और स्थानीय थाना वहां पहुंची। घटना गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर स्थित काली मंदिर के पास की है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता कि मृतक अपने 2 भाई और 2 बहन में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां राजकुमारी देवी, 2 बहन सुरुचि कुमारी, पिंकी कुमारी और एक भाई जय भगवान पासवान है। घटना के बाद मृतक की मां राजकुमारी देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *