गुमला-छत्तीसगढ़ नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात सिलम बायपास मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। बताया गया कि रात करीब एक बजे अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोगों की नींद खुल गई। जब लोग बाहर निकले तो देखा कि ट्रेलर पेड़ से भिड़ा हुआ है और उसमें आग लगी हुई है। आग की लपटें तेजी से उठ रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर के केबिन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। केबिन में फंसा रहा चालक, जेसीबी मशीन थी लोड हादसे के समय ट्रेलर में एक जेसीबी मशीन लदी हुई थी। टक्कर के बाद चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और केबिन में ही फंस गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। इसके बाद ट्रेलर के केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक की नहीं हो सकी है पहचान मृतक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है ताकि परिजनों को घटना की सूचना दी जा सके। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चालक को झपकी आ गई होगी, जिसके कारण ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गुमला-छत्तीसगढ़ नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात सिलम बायपास मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। बताया गया कि रात करीब एक बजे अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोगों की नींद खुल गई। जब लोग बाहर निकले तो देखा कि ट्रेलर पेड़ से भिड़ा हुआ है और उसमें आग लगी हुई है। आग की लपटें तेजी से उठ रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर के केबिन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। केबिन में फंसा रहा चालक, जेसीबी मशीन थी लोड हादसे के समय ट्रेलर में एक जेसीबी मशीन लदी हुई थी। टक्कर के बाद चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और केबिन में ही फंस गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। इसके बाद ट्रेलर के केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक की नहीं हो सकी है पहचान मृतक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है ताकि परिजनों को घटना की सूचना दी जा सके। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चालक को झपकी आ गई होगी, जिसके कारण ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


