वह कातिल है, मेरे पास वीडियो है… टी20 वर्ल्‍ड कप के बीच इस पाकिस्तानी क्रिकेटर पर एक्स-वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप

वह कातिल है, मेरे पास वीडियो है… टी20 वर्ल्‍ड कप के बीच इस पाकिस्तानी क्रिकेटर पर एक्स-वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप

Imad Wasim ex-wife Sania Ashfaq: इमाद वसीम पर अबॉर्शन के लिए मजबूर करने के लिए मर्डर का आरोप लगाने के बाद उनकी एक्स-वाइफ सानिया अशफाक ने बैक-टू-बैक कई पोस्‍ट करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने इस मामले में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से दखल देने की मांग भी की है। 

Imad Wasim ex-wife Sania Ashfaq: पाकिस्‍तानी क्रिकेटर इमाद वसीम पर उनकी पूर्व पत्‍नी सानिया अशफाक ने पिछले 48 घंटों में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। एक पोस्ट में उन्होंने हाल ही में हुए पीएसएल ऑक्शन की फोटो शेयर की है, जिसमें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने इमाद को 2.2 करोड़ में साइन किया था। सानिया ने वसीम पर बेवफाई, अबॉर्शन और मर्डर का गंभीर आरोप लगाते हुए फॉलोअर्स से वसीम जैसे खिलाड़ी को साइन करने के लिए पीएसएल फ्रेंचाइजी का बॉयकॉट करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्‍होंने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से इस मामले में दखल देने की मांग भी की है।

‘मेरे पास एक वीडियो है’

सानिया ने अपनी पोस्ट में लिखा कि दिसंबर 2023 में उसने लाहौर में मेरे बच्चे का अबॉर्शन करवा दिया। वह एक कातिल है और मेरे पास एक वीडियो है, जो यह साबित करता है। उसने मुझे धोखा दिया। @islamabadunitedpsl ने एक कातिल और धोखेबाज को मौका दिया है। #boycottislamabadunited किसी भी धोखेबाज या हत्यारे को बचने नहीं देना चाहिए।

वीडियो शेयर कर बयां की आपबीती

सानिया ने बुधवार एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्‍होंने अपनी आपबीती बयां करते हुए कहा कि बहुत हिम्मत के साथ मैं यह वीडियो रिकॉर्ड कर रही हूं, क्योंकि मैं न केवल अपने बच्चों के लिए सच्चाई चाहती हूं, बल्कि न्याय भी चाहती हूं। दिसंबर 2023 में मुझे अबॉर्शन के लिए मजबूर किया गया। इससे मुझे गंभीर शारीरिक और भावनात्मक ट्रॉमा हुआ। इस मुश्किल समय में जब मुझे सबसे ज्यादा सपोर्ट की जरूरत थी तो मुझ पर भरोसा नहीं किया गया। मेरे पास इसे साबित करने के लिए सभी सबूत हैं। यह साफ करते हुए कि वीडियो इंसाफ के लिए पोस्ट किया गया था, बदला लेने के लिए नहीं।

उन्‍होंने आगे कहा कि अपने बच्चे को खोने के बाद मुझे कोई सपोर्ट नहीं मिला। जब भी मैंने हिम्मत करके आवाज़ उठाई, मुझे चुप करा दिया गया और सोशल मीडिया पर मेरे ख़िलाफ नेगेटिव कैंपेन चलाए गए। मैं यह साफ़ करना चाहती हूं कि मैं यह सिर्फ अपने बच्चों के लिए कर रही हूं। मुझे उनके लिए इंसाफ चाहिए। मैं इस्लामाबाद यूनाइटेड से रिक्वेस्ट करती हूं कि इस मामले का गंभीरता से रिव्यू करें और सही एक्शन लें। मैं शहबाज शरीफ और मोहसिन नकवी से भी रिक्वेस्ट करती हूं कि वे इस पर ध्यान दें और सही जांच कराएं। मैं इज़्जत चाहती हूं, बदला नहीं। भविष्य में किसी और औरत या मां को इस दर्द से न गुज़रना पड़े।

बुधवार देर रात ही शेयर की तीसरी पोस्ट

वहीं, बुधवार देर रात ही शेयर की गई तीसरी पोस्ट में उन्होंने व्‍हाट्सऐप पर हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए। जिसमें आरोप लगाया गया कि वह कहता है कि मैं उसके बच्चों को उससे दूर रखती हूं, लेकिन जब मैं प्रेग्नेंट थी, उसके बच्चे को जन्म दे रही थी, इमोशनल और कमज़ोर थी तो मैंने उससे बात की। मैं कुछ भी गलत नहीं मांग रही थी। मैंने बस उससे कहा कि वह आकर उसके होने वाले बेटे को देखे वहां रहे, देखभाल करे, मेरे अंदर पल रहे जीवन के लिए थोड़ा सा प्यार दिखाए। लेकिन, उसने सपोर्ट करने के बजाय मुझे धमकी दी। उसने कहा कि अगर मैंने उससे दोबारा कॉन्टैक्ट किया तो वह मेरे खिलाफ हैरेसमेंट का केस करेगा।

बता दें कि वसीम ने इस हफ्ते की शुरुआत में इन्फ्लुएंसर नायला राजा से अपनी दूसरी शादी की घोषणा की है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *