25 लाख की वसूली के लिए तेलंगाना से जैसलमेर आया:पूछताछ में हो रहे खुलासे, दुबई कनेक्शन और होटल कारोबार के दावों की जांच

25 लाख की वसूली के लिए तेलंगाना से जैसलमेर आया:पूछताछ में हो रहे खुलासे, दुबई कनेक्शन और होटल कारोबार के दावों की जांच

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में पकड़े गए तेलंगाना निवासी अशफाक हुसैन (38) से सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ (JIC) में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। युवक का दावा है कि वह किसी जासूसी के इरादे से नहीं, बल्कि अपने 25 लाख रुपए की वसूली के लिए सरहदी जिले में आया था। हालांकि, प्रतिबंधित रेतीले धोरों में उसकी मौजूदगी को लेकर एजेंसियां गहनता से पड़ताल कर रही हैं। 25 लाख लेने जैसलमेर आया मिली जानकारी के अनुसार युवक से पूछताछ में कई बातें निकलकर सामने आई है। संयुक्त जांच कमिटी की पूछताछ में अशफाक ने बताया कि उसने राजेश चौधरी नाम के व्यक्ति को तेलंगाना में होटल व्यवसाय के लिए 25 लाख रुपए दिए थे। उसे जानकारी मिली कि राजेश इन दिनों जैसलमेर के ‘सम’ क्षेत्र में रह रहा है, जिसे वह ढूंढते हुए जैसलमेर पहुंचा। युवक के पास से पासपोर्ट मिला है। उसने स्वीकार किया कि वह पहले दुबई में रहता था, जहाँ उसके चाचा की होटल है और वह वहीं काम करता था। मंगलवार सुबह गुंजनगढ़ के पास सीमाजन कल्याण समिति के सदस्य भोजराज सिंह और भाखर सिंह ने इसे प्रतिबंधित क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूमते देखा और पुलिस को सौंपा। पुलिस ने सौंपा JIC को “संदिग्ध युवक अशफाक हुसैन को प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमने के कारण हिरासत में लिया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने तेलंगाना के किसी राजेश चौधरी को 25 लाख रुपए देने और उसे ही ढूंढते हुए जैसलमेर आने की बात कही है। युवक का पासपोर्ट कब्जे में लिया गया है और उसके दुबई प्रवास के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त पूछताछ (JIC) के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” — सज्जन सिंह, थाना प्रभारी, म्याजलार सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं दावों की तस्दीक जांच का सबसे बड़ा बिंदु यह है कि यदि युवक को सम जाना था, तो वह रास्ता भटककर गुंजनगढ़ के प्रतिबंधित रेतीले धोरों तक कैसे पहुँचा? पुलिस अब उस ‘राजेश चौधरी’ नामक व्यक्ति की भी तलाश कर रही है जिसके बारे में अशफाक ने दावा किया है। मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड्स के जरिए भी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। ये खबर भी पढ़ें…… जैसलमेर में भारत-पाक बॉर्डर पर पकड़ा तेलंगाना का युवक:ग्रामीणों ने BSF के हवाले किया, पासपोर्ट-आधार कार्ड मिला; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट … भारत-पाकिस्तान इंटरनेशन बॉर्डर से सटे जैसलमेर के म्याजलार क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेलंगाना का संदिग्ध युवक पकड़ा गया।प्रतिबंधित सीमावर्ती इलाके में घूमते मिले युवक को ग्रामीणों ने रोककर पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के हवाले कर दिया। युवक के पास पासपोर्ट और आधार कार्ड बरामद हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी है। (खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *