भिंड में 38 केंद्रों पर उपार्जन का पंजीयन शुरू:किसानों से जिला खाद आपूर्ति अधिकारी बोले- योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं

भिंड में 38 केंद्रों पर उपार्जन का पंजीयन शुरू:किसानों से जिला खाद आपूर्ति अधिकारी बोले- योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं

भिंड जिले में शासन की उपार्जन योजना के तहत फसलों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला खाद आपूर्ति अधिकारी सुनील कुमार बोहित ने किसानों से समय-सीमा के भीतर पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि वे शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अपनी उपज बेच सकें। 38 उपार्जन केंद्र निर्धारित जिला खाद आपूर्ति अधिकारी के अनुसार जिले में कुल 38 उपार्जन केंद्र तय किए गए हैं। इन केंद्रों पर पंजीयन के बाद किसान सीधे सरकारी दर पर अपनी फसल बेच सकेंगे। इससे उन्हें उचित मूल्य मिलेगा और बिचौलियों से भी राहत मिलेगी। वीडियो संदेश जारी कर की अपील गुरुवार सुबह अधिकारी ने एक अपील वीडियो जारी कर किसानों से कहा कि वे शासन द्वारा संचालित उपार्जन योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र किसानों को योजना से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए समय पर पंजीयन बेहद जरूरी है। प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा अधिकारी ने प्रशासनिक अमले से भी सहयोग की अपेक्षा जताई है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी किसानों को योजना के प्रति जागरूक करें तथा पंजीयन प्रक्रिया में उनकी हरसंभव मदद करें। किसानों से विशेष आग्रह खाद आपूर्ति अधिकारी ने किसानों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित केंद्रों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अपनी फसलों का पंजीयन कराएं और सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *