बांका जिले में मैट्रिक की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। इस वर्ष जिले के कुल 34 परीक्षा केंद्रों पर 29,489 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने कदाचारमुक्त और सुव्यवस्थित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा ली जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत नजर रखी जा सके। अब तक दो विषयों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न हो चुकी हैं, जबकि गुरुवार को तीसरे दिन द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा आयोजित की जा रही है। अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की हो रही जांच
परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जा रही है। प्रवेश से पहले एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की जांच अनिवार्य है। केवल वैध प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र रखने वाले परीक्षार्थियों को ही केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का परीक्षा केंद्र में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित है।
सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर महिला एवं पुरुष पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनात किए गए हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए चार स्तरों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। लेट होने वालों को नहीं मिल रही एंट्री
जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार, निर्धारित समय के बाद आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, व्हाइटनर और इरेजर ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
इसके अतिरिक्त, परीक्षार्थियों के लिए जूता-मोजा पहनकर प्रवेश वर्जित किया गया है; उन्हें केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति है। कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों के बाहर और महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही ‘आप सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हैं’ लिखे फ्लैश बोर्ड और पोस्टर भी लगाए गए हैं। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन की तैनाती भी जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से की गई है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल कार्यालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो अनुमंडल पदाधिकारी, बांका के नियंत्रण में कार्य कर रहा है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06424-222225 जारी किया गया है। बांका जिले में मैट्रिक की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। इस वर्ष जिले के कुल 34 परीक्षा केंद्रों पर 29,489 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने कदाचारमुक्त और सुव्यवस्थित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा ली जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत नजर रखी जा सके। अब तक दो विषयों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न हो चुकी हैं, जबकि गुरुवार को तीसरे दिन द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा आयोजित की जा रही है। अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की हो रही जांच
परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जा रही है। प्रवेश से पहले एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की जांच अनिवार्य है। केवल वैध प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र रखने वाले परीक्षार्थियों को ही केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का परीक्षा केंद्र में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित है।
सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर महिला एवं पुरुष पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनात किए गए हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए चार स्तरों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। लेट होने वालों को नहीं मिल रही एंट्री
जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार, निर्धारित समय के बाद आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, व्हाइटनर और इरेजर ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
इसके अतिरिक्त, परीक्षार्थियों के लिए जूता-मोजा पहनकर प्रवेश वर्जित किया गया है; उन्हें केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति है। कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों के बाहर और महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही ‘आप सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हैं’ लिखे फ्लैश बोर्ड और पोस्टर भी लगाए गए हैं। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन की तैनाती भी जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से की गई है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल कार्यालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो अनुमंडल पदाधिकारी, बांका के नियंत्रण में कार्य कर रहा है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06424-222225 जारी किया गया है।