मधेपुरा में एक होमगार्ड जवान का राइफल तानकर धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जवान किसी को गाली देते हुए रायफल तान देते हैं और ‘उड़ा देने’ की बात कहते हुए नजर आ रहा है। यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। मुरलीगंज हाट बाजार बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे जवान जयकुमार यादव मुरलीगंज थाना में पदस्थापित हैं। 27 सेकेंड का वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद होमगार्ड जवान जयकुमार यादव ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने बताया कि वे मंगलवार को एसआई उमाकांत राम के नेतृत्व में अन्य जवानों के साथ गश्ती पर थे। जाम हटाने के लिए दिखानी पड़ी सख्ती गश्त के दौरान हाट बाजार पहुंचने पर सड़क पर भीषण जाम लगा हुआ था। जाम का कारण एक पिकअप वाहन था, जिसे गलत तरीके से खड़ा किया गया था। वाहन चालक को सही स्थान पर वाहन खड़ा करने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माना और दुकानदारों के साथ मिलकर बहस करने लगा। स्थिति बिगड़ने पर जाम हटाने के लिए पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। उन्होंने कहा कि उनकी धमकी देने कोई गलत मंशा नहीं थी। मामले की जांच जारी इसी दौरान मौके पर भीड़ जुट गई और उसी भीड़ में से किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर, इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि जाम हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को सख्ती बरतनी पड़ी थी। फिलहाल, वायरल वीडियो के संदर्भ में पूरे मामले की जांच की जा रही है। मधेपुरा में एक होमगार्ड जवान का राइफल तानकर धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जवान किसी को गाली देते हुए रायफल तान देते हैं और ‘उड़ा देने’ की बात कहते हुए नजर आ रहा है। यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। मुरलीगंज हाट बाजार बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे जवान जयकुमार यादव मुरलीगंज थाना में पदस्थापित हैं। 27 सेकेंड का वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद होमगार्ड जवान जयकुमार यादव ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने बताया कि वे मंगलवार को एसआई उमाकांत राम के नेतृत्व में अन्य जवानों के साथ गश्ती पर थे। जाम हटाने के लिए दिखानी पड़ी सख्ती गश्त के दौरान हाट बाजार पहुंचने पर सड़क पर भीषण जाम लगा हुआ था। जाम का कारण एक पिकअप वाहन था, जिसे गलत तरीके से खड़ा किया गया था। वाहन चालक को सही स्थान पर वाहन खड़ा करने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माना और दुकानदारों के साथ मिलकर बहस करने लगा। स्थिति बिगड़ने पर जाम हटाने के लिए पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। उन्होंने कहा कि उनकी धमकी देने कोई गलत मंशा नहीं थी। मामले की जांच जारी इसी दौरान मौके पर भीड़ जुट गई और उसी भीड़ में से किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर, इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि जाम हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को सख्ती बरतनी पड़ी थी। फिलहाल, वायरल वीडियो के संदर्भ में पूरे मामले की जांच की जा रही है।


