पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया के बीच बुधवार देर रात विभिन्न छात्र संगठनों के बीच वर्चस्व को लेकर भिड़ंत हो गई। चुनावी माहौल के बीच कैंपस में तनाव की स्थिति हो गई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। छात्र संघ चुनाव को लेकर अलग-अलग संगठनों के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लेने का प्रयास किया। सिटी एसपी पटना मध्य भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीरबहोर थाना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। देर रात विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मिंटो छात्रावास से 8 छात्रों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए छात्रों में से एक का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। छात्रों से पूछताछ जारी पुलिस सभी हिरासत में लिए गए छात्रों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। कैंपस में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, हालांकि प्रशासन सतर्क है और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया के बीच बुधवार देर रात विभिन्न छात्र संगठनों के बीच वर्चस्व को लेकर भिड़ंत हो गई। चुनावी माहौल के बीच कैंपस में तनाव की स्थिति हो गई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। छात्र संघ चुनाव को लेकर अलग-अलग संगठनों के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लेने का प्रयास किया। सिटी एसपी पटना मध्य भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीरबहोर थाना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। देर रात विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मिंटो छात्रावास से 8 छात्रों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए छात्रों में से एक का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। छात्रों से पूछताछ जारी पुलिस सभी हिरासत में लिए गए छात्रों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। कैंपस में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, हालांकि प्रशासन सतर्क है और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।


