सहरसा जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप बरामद किया गया। कुल 391 बोतलें जब्त की गईं। सहरसा के साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बुधवार शाम प्रेस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पहली कार्रवाई राजनपुर बाजार गांव में की। गुप्त सूचना मिली थी कि गली में कचरे के ढेर के अंदर कोरेक्स सिरप छिपाकर रखा गया है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और कचरे से 256 बोतल कोरेक्स बरामद किया। इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाना कांड संख्या 44/25 दर्ज किया गया है। उनकी पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 135 बोतल कोरेक्स बरामद दूसरी कार्रवाई बलुआहा गांव में की गई। पुलिस ने विजेंद्र रजक के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से 135 बोतल कोरेक्स बरामद हुई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी विजेंद्र रजक मौके से फरार हो गया। फरार विजेंद्र रजक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में थाना कांड संख्या 45/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। सहरसा जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप बरामद किया गया। कुल 391 बोतलें जब्त की गईं। सहरसा के साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बुधवार शाम प्रेस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पहली कार्रवाई राजनपुर बाजार गांव में की। गुप्त सूचना मिली थी कि गली में कचरे के ढेर के अंदर कोरेक्स सिरप छिपाकर रखा गया है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और कचरे से 256 बोतल कोरेक्स बरामद किया। इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाना कांड संख्या 44/25 दर्ज किया गया है। उनकी पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 135 बोतल कोरेक्स बरामद दूसरी कार्रवाई बलुआहा गांव में की गई। पुलिस ने विजेंद्र रजक के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से 135 बोतल कोरेक्स बरामद हुई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी विजेंद्र रजक मौके से फरार हो गया। फरार विजेंद्र रजक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में थाना कांड संख्या 45/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


