मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो तस्करों को करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करके गिरफ्तार किया है। मौके से 15 कार्टून विदेशी शराब की खेप बरामद की गई है। तस्करों की पहचान जगदीशपुर निवासी बबलू कुमार और मिथलेश कुमार के तौर पर हुई है। होली के पहले खेप को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। ओवरटेक करके पुलिस ने रोका मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम बुधवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान शक के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। इसके बाद एडिशनल थानेदार सब इंस्पेक्टर देव पूजन प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस की गाड़ी ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा कर किनारू स्कूल के पास पुल पर ओवरटेक करके दोनों को रोका। इस दौरान गाड़ी पर लदे कार्टून सड़क पर गिर गए, जिसमें शराब की बोतल छिपाई गई थी। तस्कर खेत की ओर भागने लगे, मौके पर मौजूद टीम ने खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरोह में शामिल लोगों की तलाश जारी एडिशनल एसएचओ देवपूजन प्रजापति ने बताया कि तस्करों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी। डिलीवरी कहां होनी थी। इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है। पुराने आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो तस्करों को करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करके गिरफ्तार किया है। मौके से 15 कार्टून विदेशी शराब की खेप बरामद की गई है। तस्करों की पहचान जगदीशपुर निवासी बबलू कुमार और मिथलेश कुमार के तौर पर हुई है। होली के पहले खेप को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। ओवरटेक करके पुलिस ने रोका मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम बुधवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान शक के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। इसके बाद एडिशनल थानेदार सब इंस्पेक्टर देव पूजन प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस की गाड़ी ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा कर किनारू स्कूल के पास पुल पर ओवरटेक करके दोनों को रोका। इस दौरान गाड़ी पर लदे कार्टून सड़क पर गिर गए, जिसमें शराब की बोतल छिपाई गई थी। तस्कर खेत की ओर भागने लगे, मौके पर मौजूद टीम ने खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरोह में शामिल लोगों की तलाश जारी एडिशनल एसएचओ देवपूजन प्रजापति ने बताया कि तस्करों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी। डिलीवरी कहां होनी थी। इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है। पुराने आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।


