दरभंगा के लहेरियासराय थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर दरोगा साजिद हुसैन खान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने वायरल वीडियो की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। आरोप है कि ओडी में बैठकर चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के नाम पर एक व्यक्ति से रुपए लेने की कोशिश की गई। मामला सामने आने के बाद लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को भेजी। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि संबंधित पदाधिकारी की ओर से चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के दौरान अवैध रूप से रुपए लेने की बात सामने आई है। एसएसपी ने बताया कि वायरल वीडियो के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष अमित कुमार को जांच सौंपी गई थी। जांच में वीडियो को सही पाए जाने की पुष्टि होने के बाद दरोगा साजिद हुसैन खान को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें पुलिस लाइन में योगदान करने का आदेश दिया गया है। सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। अब जानिए वायरल वीडियो में क्या है वीडियो में दरोगा थाने के बरामदे में बैठकर काम करते दिख रहे हैं, तभी एक युवक उन्हें पर्स से रुपए निकालकर देता नजर आ रहा है। युवक ने कहा है कि चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने और सत्यापन के लिए थाना आया था। युवक ने स्वीकार किया ज्यादा नहीं, मात्र 500 रुपए दिए हैं। वीडियो में युवक अपना नाम और पता भी बताया है। लहेरियासराय थाना जिला मुख्यालय क्षेत्र में स्थित है, जहां प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी और न्यायालय सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय है। जांच के बाद कार्रवाई एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी की ओर से जिले में रिश्वतखोरी, कर्तव्य में लापरवाही के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 24 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है और कई पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई है। दरभंगा के लहेरियासराय थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर दरोगा साजिद हुसैन खान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने वायरल वीडियो की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। आरोप है कि ओडी में बैठकर चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के नाम पर एक व्यक्ति से रुपए लेने की कोशिश की गई। मामला सामने आने के बाद लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को भेजी। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि संबंधित पदाधिकारी की ओर से चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के दौरान अवैध रूप से रुपए लेने की बात सामने आई है। एसएसपी ने बताया कि वायरल वीडियो के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष अमित कुमार को जांच सौंपी गई थी। जांच में वीडियो को सही पाए जाने की पुष्टि होने के बाद दरोगा साजिद हुसैन खान को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें पुलिस लाइन में योगदान करने का आदेश दिया गया है। सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। अब जानिए वायरल वीडियो में क्या है वीडियो में दरोगा थाने के बरामदे में बैठकर काम करते दिख रहे हैं, तभी एक युवक उन्हें पर्स से रुपए निकालकर देता नजर आ रहा है। युवक ने कहा है कि चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने और सत्यापन के लिए थाना आया था। युवक ने स्वीकार किया ज्यादा नहीं, मात्र 500 रुपए दिए हैं। वीडियो में युवक अपना नाम और पता भी बताया है। लहेरियासराय थाना जिला मुख्यालय क्षेत्र में स्थित है, जहां प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी और न्यायालय सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय है। जांच के बाद कार्रवाई एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी की ओर से जिले में रिश्वतखोरी, कर्तव्य में लापरवाही के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 24 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है और कई पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई है।


