महाकाल मंदिर में आज से नई व्यवस्था लागू, आरती में शामिल होने के लिए करना होगा ये काम, शुल्क भी लगेगा

महाकाल मंदिर में आज से नई व्यवस्था लागू, आरती में शामिल होने के लिए करना होगा ये काम, शुल्क भी लगेगा

Mahakal Temple : मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। मंदिर में संध्या व शयन आरती में शामिल होने के लिए अब से श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। अब श्रद्धालु अधिकृत वेबसाइट से 250 रुपए शुल्क जमा कर स्लॉट बुक करना होगा। संध्या आरती दोपहर 12 बजे से तो वहीं शयन आरती की बुकिंग 4 बजे से की जा सेकगी। मंदिर समिति ने ये व्यवस्था पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से शुरु की है।

महाकाल प्रबंधन समिति ने डिजिटलाइजेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए ये फैसला लिया है। डिजिटल व्यवस्था का विस्तार करते हुए जहां अब संध्या आरती और शयन आरती की बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है। ये व्यवस्था पारदर्शिता, सुव्यवस्थित प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।

बुकिंग सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर

मंदिर समिति की ओर से दी गई सूचना के तहत, अब श्रद्धालु दोनों आरती के लिए केवल मंदिर की अधिकृत वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in पर ही बुकिंग करनी होगी। संध्या एवं शयन आरती की बुकिंग फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व (प्रथम आओ, प्रथम पाओ) के आधार पर होगी।

कहां से और कबतक आ सकेंगे श्रद्धालु

तय व्यवस्था के अनुसार, दोनों ही आरतियों में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओँ को प्रवेश द्वार क्रमांक 1 से एंट्री लेनी होगी। वहीं, संध्या आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालु को मंदिर में प्रवेश करने का अंतिम समय सायं 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। जबकि, शयन आरती के लिए प्रवेश का अंतिम समय रात 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्धारित अंतिम समय के बाद प्रवेश वर्जित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *