पीयू के हॉस्टल में देर रात छापा, 8 छात्र नशे में गिरफ्तार, इनमें एक बमबाजी का आरोपी

पीयू के हॉस्टल में देर रात छापा, 8 छात्र नशे में गिरफ्तार, इनमें एक बमबाजी का आरोपी

पटना|पटना विवि में छात्र संघ के चुनाव को लेकर पुलिस ने तमाम छात्रावासों में बुधवार की देर रात छापेमारी की। इस दौरान मिंटो छात्रावास से आठ छात्रों को नशे की हालत में पकड़ लिया। इनमें साहिल कुमार उर्फ विष्णु पिछले साल साइंस कॉलेज के कैवेंडिस हॉस्टल में हुए बमबाजी कांड का आरोपी है। पीरबहोर थानाध्यक्ष ने नशे की हालत में आठ छात्रों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी है। संघ चुनाव में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सिटी एसपी मध्य भानू प्रताप सिंह के निर्देश पर पीरबहोर, गांधी मैदान, कदमकुआं, बुद्धा कॉलोनी, कोतवाली थाने की टीम ने छात्रावासों में छापेमारी की। ये सभी पुलिस को अचानक देख कर भागने की फिराक में थे। सभी के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। उन्हें जब पीरबहोर थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गई तो शराब पीने की पुष्टि हो गई। हालांकि अन्य छात्रावास में छापेमारी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। पटना|पटना विवि में छात्र संघ के चुनाव को लेकर पुलिस ने तमाम छात्रावासों में बुधवार की देर रात छापेमारी की। इस दौरान मिंटो छात्रावास से आठ छात्रों को नशे की हालत में पकड़ लिया। इनमें साहिल कुमार उर्फ विष्णु पिछले साल साइंस कॉलेज के कैवेंडिस हॉस्टल में हुए बमबाजी कांड का आरोपी है। पीरबहोर थानाध्यक्ष ने नशे की हालत में आठ छात्रों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी है। संघ चुनाव में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सिटी एसपी मध्य भानू प्रताप सिंह के निर्देश पर पीरबहोर, गांधी मैदान, कदमकुआं, बुद्धा कॉलोनी, कोतवाली थाने की टीम ने छात्रावासों में छापेमारी की। ये सभी पुलिस को अचानक देख कर भागने की फिराक में थे। सभी के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। उन्हें जब पीरबहोर थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गई तो शराब पीने की पुष्टि हो गई। हालांकि अन्य छात्रावास में छापेमारी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *