दोस्त की शादी में गए युवक का हुआ पकड़ुआ विवाह:बाद में पता चला पत्नी थी शादीशुदा, पति बोला-अगर मेरी गिरफ्तारी नहीं होती तो मैं मारा जाता

दोस्त की शादी में गए युवक का हुआ पकड़ुआ विवाह:बाद में पता चला पत्नी थी शादीशुदा, पति बोला-अगर मेरी गिरफ्तारी नहीं होती तो मैं मारा जाता

बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें पति ने अपनी ही पत्नी के ऊपर दो बच्चों को मारने का आरोप लगाया है। पति ने बताया कि उसकी शादी पकड़ुआ विवाह थी, लेकिन फिर भी उसने इस शादी को निभाते हुए अपनी पत्नी को अपने घर लाया। वहां उसे पता चला कि उसकी पत्नी पहले से ही शादीशुदा थी। दूसरी ओर पत्नी का कहना है कि उसके ससुरालवालों ने उसके ऊपर केरोसिन तेल डालकर जलाने की कोशिश की थी। अब दोनों महिला आयोग पहुंचे हैं। यह मामला पटना के सालीमपुर थाने का है। वहीं, आवेदिका नालंदा के इस्लामपुर थाने की है। केरोसिन तेल छिड़ककर पति ने जान से मारने की कोशिश की दोनों की शादी 12 नवंबर 2024 को हुई थी। आवेदिका ने कहा, उपहार स्वरूप 4 लाख कैश और 2.5 लाख का सामान दिया गया था। शुरू के 7 महीने परिवार का व्यवहार ठीक , लेकिन उसके बाद पति सहित परिवार के अन्य लोग दहेज की मांग करने लगे। पति ने आवेदिका महिला पर किरासन तेल छिड़क कर, माचिस की तीली जलाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह महिला जान बचाकर वहां से भागी और अपने मायके नालंदा गई। उसे कुछ चोट भी आई थी, इसलिए वहां के सरकारी अस्पताल में उसका इलाज करवाया गया। दोनों की शादी पकड़ुआ विवाह हुई थी दूसरी ओर आवेदिका के पति ने एक वीडियो दिखाया जिसमें महिला खुद कबूल रही है कि उसने अपने दोनों बच्चों को मारा है। पति ने कहा कि मेरी शादी पकड़ुआ विवाह हुई थी। मैं अपने दोस्त की शादी में गया था। वहां से कुछ जान पहचान के लोग मुझे बहला-फुसलाकर ले गए और जगदंबा स्थान करौटा में जबरदस्ती शादी करवाई। मेरे घरवालों को इसकी सूचना दी गई और वो लोग मुझे लेने आए। हम सब ने यही सोचा कि अब जब शादी हो चुकी है तो उसे निभाया जाए। फिर हम लड़की को विदा करके अपने साथ ले गए। शादी के बाद ये मेरे घर आई और 3 महीने रही। इस बीच हमें पता चला कि पहले भी आवेदिका की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी थे। पति ने अपने पहले पति से दोनों बच्चों को मार डाला उन्होंने आगे बताया कि पहले पति से नाराज होकर उसने अपने दोनों बच्चों की हत्या करवा दी। जब हमें यह बात पता चली तो उसने हमें डराया और कहा कि आत्महत्या कर लेगी। इस दौरान वह बार-बार डॉक्टर के पास भी जाती थी। डॉक्टर से पूछने पर हमें पता चला कि वह एक हृदय रोगी है। इसलिए हम लोगों ने उसका इलाज भी करवाया। करीब 6 महीने बाद बोली कि मैं अपने घर जाऊंगी तब हम लोग उसे छोड़ने गए। जब हम उसे लेकर गांव गए तो हमें बंधक बना लिया गया और काफी मारा गया। वह हमारे खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लेकर थाने पहुंची और पुलिस ने हमें गिरफ्तार किया। मगर पुलिस के सहयोग से ही हम बच पाए क्योंकि अगर उस दिन पुलिस नहीं आती तो हमें मार दिया जाता। सुनवाई की अगली तारीख 9 मार्च इस केस की सुनवाई करने वाली बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य श्यामा सिंह ने बताया कि जब आवेदिका की ओर से आवेदन दिया गया था तो उसने कहा था कि उसे ससुराल वाले जलाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, द्वितीय पक्ष ने आज आकर बताया कि आवेदिका पहले से शादीशुदा थी, और पहले पति से नाराज होकर अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी थी। उसने पहले पति को तलाक दिया और चार लाख रुपए मांगे थे। अब वह अपने वर्तमान पति से भी पैसे की डिमांड कर रही है। सुनवाई की अगली तारीख 9 मार्च दी गई है। बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें पति ने अपनी ही पत्नी के ऊपर दो बच्चों को मारने का आरोप लगाया है। पति ने बताया कि उसकी शादी पकड़ुआ विवाह थी, लेकिन फिर भी उसने इस शादी को निभाते हुए अपनी पत्नी को अपने घर लाया। वहां उसे पता चला कि उसकी पत्नी पहले से ही शादीशुदा थी। दूसरी ओर पत्नी का कहना है कि उसके ससुरालवालों ने उसके ऊपर केरोसिन तेल डालकर जलाने की कोशिश की थी। अब दोनों महिला आयोग पहुंचे हैं। यह मामला पटना के सालीमपुर थाने का है। वहीं, आवेदिका नालंदा के इस्लामपुर थाने की है। केरोसिन तेल छिड़ककर पति ने जान से मारने की कोशिश की दोनों की शादी 12 नवंबर 2024 को हुई थी। आवेदिका ने कहा, उपहार स्वरूप 4 लाख कैश और 2.5 लाख का सामान दिया गया था। शुरू के 7 महीने परिवार का व्यवहार ठीक , लेकिन उसके बाद पति सहित परिवार के अन्य लोग दहेज की मांग करने लगे। पति ने आवेदिका महिला पर किरासन तेल छिड़क कर, माचिस की तीली जलाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह महिला जान बचाकर वहां से भागी और अपने मायके नालंदा गई। उसे कुछ चोट भी आई थी, इसलिए वहां के सरकारी अस्पताल में उसका इलाज करवाया गया। दोनों की शादी पकड़ुआ विवाह हुई थी दूसरी ओर आवेदिका के पति ने एक वीडियो दिखाया जिसमें महिला खुद कबूल रही है कि उसने अपने दोनों बच्चों को मारा है। पति ने कहा कि मेरी शादी पकड़ुआ विवाह हुई थी। मैं अपने दोस्त की शादी में गया था। वहां से कुछ जान पहचान के लोग मुझे बहला-फुसलाकर ले गए और जगदंबा स्थान करौटा में जबरदस्ती शादी करवाई। मेरे घरवालों को इसकी सूचना दी गई और वो लोग मुझे लेने आए। हम सब ने यही सोचा कि अब जब शादी हो चुकी है तो उसे निभाया जाए। फिर हम लड़की को विदा करके अपने साथ ले गए। शादी के बाद ये मेरे घर आई और 3 महीने रही। इस बीच हमें पता चला कि पहले भी आवेदिका की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी थे। पति ने अपने पहले पति से दोनों बच्चों को मार डाला उन्होंने आगे बताया कि पहले पति से नाराज होकर उसने अपने दोनों बच्चों की हत्या करवा दी। जब हमें यह बात पता चली तो उसने हमें डराया और कहा कि आत्महत्या कर लेगी। इस दौरान वह बार-बार डॉक्टर के पास भी जाती थी। डॉक्टर से पूछने पर हमें पता चला कि वह एक हृदय रोगी है। इसलिए हम लोगों ने उसका इलाज भी करवाया। करीब 6 महीने बाद बोली कि मैं अपने घर जाऊंगी तब हम लोग उसे छोड़ने गए। जब हम उसे लेकर गांव गए तो हमें बंधक बना लिया गया और काफी मारा गया। वह हमारे खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लेकर थाने पहुंची और पुलिस ने हमें गिरफ्तार किया। मगर पुलिस के सहयोग से ही हम बच पाए क्योंकि अगर उस दिन पुलिस नहीं आती तो हमें मार दिया जाता। सुनवाई की अगली तारीख 9 मार्च इस केस की सुनवाई करने वाली बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य श्यामा सिंह ने बताया कि जब आवेदिका की ओर से आवेदन दिया गया था तो उसने कहा था कि उसे ससुराल वाले जलाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, द्वितीय पक्ष ने आज आकर बताया कि आवेदिका पहले से शादीशुदा थी, और पहले पति से नाराज होकर अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी थी। उसने पहले पति को तलाक दिया और चार लाख रुपए मांगे थे। अब वह अपने वर्तमान पति से भी पैसे की डिमांड कर रही है। सुनवाई की अगली तारीख 9 मार्च दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *