पटना | सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए पटना क्षेत्र के ग्राम करहियाखांड के गणेश यादव को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से समाज में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। गणेश इससे पहले कोरिया जिले के जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके नेतृत्व काल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिली और समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसी अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर यह अहम दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश सचिव बनाने पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समाज के लोगों ने गणेश को बधाइयां दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।


