बैकुंठपुर | कोरिया जिले में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जलाभिषेक और विशेष पूजा के साथ मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। देवगढ़ में पूर्व नपाध्यक्ष अशोक जायसवाल साथियों के साथ भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद बांटा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम में सोहन स्वामी, लालदास व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


