गुरु तत्व के माध्यम से होती है शिव तत्व की प्राप्ति : शिवकृपानंद स्वामी

गुरु तत्व के माध्यम से होती है शिव तत्व की प्राप्ति : शिवकृपानंद स्वामी

महाशिवरात्रि पर गांधीनगर की ध्यान स्थली महुडी में मनाया आत्म उत्सव

अहमदाबाद. गुरु तत्व वैश्विक मंच ने गांधीनगर की ध्यान स्थली महुडी में हिमालय के महर्षि शिवकृपानंद स्वामी के सानिध्य में महाशिवरात्रि पर आत्मा का उत्सव मनाया। शिवकृपानंद स्वामी का 45 दिन का गहन ध्यान अनुष्ठान भी पूर्ण हुआ।
शिवकृपानंद स्वामी ने प्रवचन में बताया कि शिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का दिन है। इस दिन शिव और शक्ति समाहित हो जाते हैं। यह दिन आध्यात्मिक ऊंचाइयों को पाने का सुनहरा अवसर है। गुरु तत्व एक ऐसा माध्यम है जिससे शिव तत्व की प्राप्ति होती है।
उन्होंने समझाया कि सबके बीच रहना चाहिए लेकिन अपना अलग अस्तित्व बनाए रखना चाहिए। वैराग्य की भावना शरीर से नहीं बल्कि आत्मा से होनी चाहिए। अपने शरीर के प्रति, अपने परिवार के प्रति, अपने माता-पिता के प्रति, अपने बच्चों के प्रति अपने कर्तव्य पूर्ण करो। इन कर्तव्यों को पूरा करो और उनसे मुक्त हो जाओ। प्रवचन के बाद उन्होंने ध्यान करवाया। साथ ही साधकों के आध्यात्मिक सवालों के समाधान किए।

भारत और विदेश से 30 हजार से ज्यादा साधक रहे उपस्थित

कार्यक्रम में भारत और विदेश से 30 हजार से ज्यादा साधक उपस्थित रहे। माणसा के विधायक जे एस पटेल, गुजरात फार्मेसी काउंसिल के प्रेसिडेंट भरत पटेल, गांधीनगर जिला भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह राठौड़ और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी भी मौजूद थे। गुरु पुत्र अंबरीश ने दीप प्रज्वलित किया। स्वागत के रूप में कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *