सराफा व्यापारी से पिस्तौल की नोक पर लूट का प्रयास:बीच बाजार फायरिंग कर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, बालोतरा के सिवाना की घटना

सराफा व्यापारी से पिस्तौल की नोक पर लूट का प्रयास:बीच बाजार फायरिंग कर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, बालोतरा के सिवाना की घटना

बालोतरा जिले के सिवाना कस्बे में देर शाम एक ज्वेलर्स व्यापारी पर पिस्तौल की नोक पर लूट का प्रयास किया गया। गांधी चौक स्थित अपनी दुकान से सदर बाजार सरस्वती स्कूल के पास दूसरी दुकान पर जा रहे दुकानदार सुरेश कुमार सोनी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने निशाना बनाया। व्यापारी के विरोध करने पर की फायरिंग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को रोका और पिस्तौल दिखाकर लूटने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। व्यापारी ने विरोध किया, जिसके बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिवाना डीएसपी देरावर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। 15 दिन पहले भी हुई थी लूट कुछ दिन पहले मेली गांव में एक महिला के गले से कंठी लूटने की घटना भी सामने आई थी। 15 दिनों के भीतर क्षेत्र में लूट की यह दूसरी वारदात है। लोगो ने की गश्त बढ़ाने की मांग डीएसपी देरावर सिंह ने बताया- बदमाशों की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच, स्थानीय व्यापारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। …. ये खबर भी पढ़ें: बालोतरा में यूपी के व्यक्ति की डूबने से मौत:सिटी पार्क के पास टांके में गिरा, पैर फिसलने से हुआ हादसा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *