बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में सम्मान समारोह:पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहकर बिहार महिला टीम ट्रॉफी जीती, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र मिले

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में सम्मान समारोह:पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहकर बिहार महिला टीम ट्रॉफी जीती, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र मिले

सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी प्लेट का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली बिहार महिला क्रिकेट टीम का आज बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) कार्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए फाइनल में सिक्किम को पराजित करने वाली टीम ने संतुलित खेल, अनुशासन और सामूहिक प्रयास से राज्य का मान बढ़ाया। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही बिहार बिहार महिला टीम ने प्रतियोगिता के हर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम का संतुलन स्पष्ट रूप से नजर आया। फाइनल मुकाबले में सीमित लक्ष्य का पीछा करते हुए खिलाड़ियों ने धैर्य और रणनीतिक समझ का परिचय दिया। बिना कोई मैच गंवाए खिताब जीतना टीम की तैयारी, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का प्रमाण है। सम्मान समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह बीसीए कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई। समारोह के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहपूर्ण माहौल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को और यादगार बना दिया। अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने दी बधाई बीसीए अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास, अनुशासन और टीम वर्क का परिणाम है। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहकर खिताब जीतना टीम की रणनीतिक समझ और मानसिक मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जीत आने वाली पीढ़ी की खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और बिहार महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। महिला क्रिकेट के विकास की दिशा में बड़ा कदम बीसीए का मानना है कि यह जीत बिहार में महिला क्रिकेट के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। एसोसिएशन भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि बिहार की बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना सकें। बीसीए के सचिव ज़िआउल आरफीन ने कहा कि खिलाड़ियों ने हर मैच में परिस्थितियों के अनुरूप संतुलित निर्णय लिए और दबाव में भी संयम बनाए रखा। उन्होंने सहयोगी स्टाफ के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास का परिणाम है। सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी प्लेट का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली बिहार महिला क्रिकेट टीम का आज बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) कार्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए फाइनल में सिक्किम को पराजित करने वाली टीम ने संतुलित खेल, अनुशासन और सामूहिक प्रयास से राज्य का मान बढ़ाया। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही बिहार बिहार महिला टीम ने प्रतियोगिता के हर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम का संतुलन स्पष्ट रूप से नजर आया। फाइनल मुकाबले में सीमित लक्ष्य का पीछा करते हुए खिलाड़ियों ने धैर्य और रणनीतिक समझ का परिचय दिया। बिना कोई मैच गंवाए खिताब जीतना टीम की तैयारी, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का प्रमाण है। सम्मान समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह बीसीए कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई। समारोह के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहपूर्ण माहौल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को और यादगार बना दिया। अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने दी बधाई बीसीए अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास, अनुशासन और टीम वर्क का परिणाम है। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहकर खिताब जीतना टीम की रणनीतिक समझ और मानसिक मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जीत आने वाली पीढ़ी की खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और बिहार महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। महिला क्रिकेट के विकास की दिशा में बड़ा कदम बीसीए का मानना है कि यह जीत बिहार में महिला क्रिकेट के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। एसोसिएशन भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि बिहार की बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना सकें। बीसीए के सचिव ज़िआउल आरफीन ने कहा कि खिलाड़ियों ने हर मैच में परिस्थितियों के अनुरूप संतुलित निर्णय लिए और दबाव में भी संयम बनाए रखा। उन्होंने सहयोगी स्टाफ के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास का परिणाम है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *