PDA की एकजुटता से घबराई सरकार, युवाओं में फूट डालने की कर रही कोशिश- अखिलेश यादव

PDA की एकजुटता से घबराई सरकार, युवाओं में फूट डालने की कर रही कोशिश- अखिलेश यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद से चिढ़ है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह पार्टी ‘पीडीए’ की एकजुटता को बदनाम करने और युवाओं में फूट डालने की साजिश कर रही है।

सपा प्रमुख ने समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा की ‘विरोध प्रचार की नीति’ से सावधान रहना होगा और किसी भी प्रकार की नकारात्मकता से दूर रहकर संगठन को मजबूत करना होगा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। सपा प्रमुख ने कहा, “पीडीए का रास्ता ही विकल्प है। कार्यकर्ता एकजुटता और आपसी तालमेल के साथ काम करें। उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। “किसान, गरीब और नौजवानों को आगे बढ़ाने तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के पास अपना कोई ठोस काम नहीं है और वह समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार के विकास कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश करती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *