सहरसा में सातवीं के स्टूडेंट को गोली मारी:बाइक सवार 3 बदमाशों ने घर लौटते समय रोका, सिर के दाहिने हिस्से में कट्टा सटाकर की फायरिंग

सहरसा में सातवीं के स्टूडेंट को गोली मारी:बाइक सवार 3 बदमाशों ने घर लौटते समय रोका, सिर के दाहिने हिस्से में कट्टा सटाकर की फायरिंग

सहरसा के सिमराहा इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक 13 साल के स्कूली छात्र को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल छात्र को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। अंकित विद्या निकेतन स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र घायल छात्र की पहचान सहरसा नगर निगम वार्ड संख्या-04, सिमराहा निवासी अधिवक्ता अनुज कुमार निराला के पुत्र अंकित आनंद के रूप में हुई है। अंकित शहर के विद्या निकेतन स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। उसके पिता पिछले सात वर्षों से सहरसा सिविल कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। घटनास्थल से देखें सीधी तस्वीरें…
आइए पढ़ें पूरा मामला… सुबह 10 बजे साइकिल से गया था स्कूल,हमलावर फरार परिजनों के अनुसार, अंकित रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे साइकिल से स्कूल गया था। दोपहर करीब 3:30 बजे छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। उसका बड़ा भाई ललित उससे करीब आधा किलोमीटर आगे निकल चुका था। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने अंकित को रोका और उसके दाहिने सिर में सटाकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पिता ने कहा-किसी से कोई दुश्मनी नहीं,जांच की मांग पीड़ित पिता अनुज कुमार निराला ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि उनके बेटे को निशाना क्यों बनाया गया। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। डॉक्टर बोले- बच्चा अभी कोमा ,स्थिति अत्यंत गंभीर निजी अस्पताल के डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि अंकित कोमा में है और उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। इधर, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष बोले-CCTV कैमरों की फुटेज की हो रही जांच सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। सहरसा के सिमराहा इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक 13 साल के स्कूली छात्र को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल छात्र को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। अंकित विद्या निकेतन स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र घायल छात्र की पहचान सहरसा नगर निगम वार्ड संख्या-04, सिमराहा निवासी अधिवक्ता अनुज कुमार निराला के पुत्र अंकित आनंद के रूप में हुई है। अंकित शहर के विद्या निकेतन स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। उसके पिता पिछले सात वर्षों से सहरसा सिविल कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। घटनास्थल से देखें सीधी तस्वीरें…
आइए पढ़ें पूरा मामला… सुबह 10 बजे साइकिल से गया था स्कूल,हमलावर फरार परिजनों के अनुसार, अंकित रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे साइकिल से स्कूल गया था। दोपहर करीब 3:30 बजे छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। उसका बड़ा भाई ललित उससे करीब आधा किलोमीटर आगे निकल चुका था। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने अंकित को रोका और उसके दाहिने सिर में सटाकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पिता ने कहा-किसी से कोई दुश्मनी नहीं,जांच की मांग पीड़ित पिता अनुज कुमार निराला ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि उनके बेटे को निशाना क्यों बनाया गया। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। डॉक्टर बोले- बच्चा अभी कोमा ,स्थिति अत्यंत गंभीर निजी अस्पताल के डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि अंकित कोमा में है और उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। इधर, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष बोले-CCTV कैमरों की फुटेज की हो रही जांच सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *