संघ प्रमुख से मिलने निराला नगर पहुंचे सीएम योगी:आरएसएस के शताब्दी वर्ष और यूपी सरकार के कार्यों को लेकर वार्ता

दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री योगी बुधवार शाम निराला नगर पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेताओं के बीच बैठक शाम 8:00 बजे से शुरू होगी।

सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात संगठन और सरकार के समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर देशभर में चल रहे कार्यक्रमों और उनकी रूपरेखा पर चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी भी संघ प्रमुख के साथ साझा कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि बैठक में सरकार और संगठन के बीच समन्वय, आगामी रणनीति और प्रदेश में चल रहे प्रमुख कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *