सुपौल पहुंचे DIG डॉ. कुमार आशीष, भारत-नेपाल बॉर्डर का इंस्पेक्शन:सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की रिव्यु, अधिकारियों को दिए निर्देश

सुपौल के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशिष ने बुधवार को व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान सुपौल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरथ आरएस भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने सीमा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। डीआईजी सबसे पहले वीरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ सीमा क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की। इसके बाद वे भीमनगर स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पहुंचे और वहां तैनात जवानों से बॉर्डर पर लगाए गए एक्स-रे (स्कैनर) मशीन की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मशीन के उपयोग, निगरानी व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की प्रक्रिया के बारे में भी पूछताछ की। डीआईजी भीमनगर कस्टम कार्यालय भी पहुंचे निरीक्षण के दौरान डीआईजी भीमनगर कस्टम कार्यालय भी पहुंचे। यहां उन्होंने कस्टम सुपरिंटेंडेंट से सीमा पार होने वाले लोगों और सामान के आवागमन की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग के कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके रजिस्टरों की जांच की तथा सीसीटीवी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को निगरानी तंत्र को और मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को आवश्यक सुधार शीघ्र कराने का निर्देश इसके बाद डीआईजी ने भीमनगर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में थाना परिसर की बाउंड्री वॉल तथा पुलिस कर्मियों के आवासीय प्रबंध में कुछ कमियां पाई गईं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार शीघ्र कराने का निर्देश दिया, ताकि पुलिस बल को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों का दौरा मीडिया से बातचीत में डीआईजी डॉ. कुमार आशिष ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाना तथा संभावित कमजोर कड़ियों की पहचान करना है। संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया गया है, जिसके आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल, भीमनगर थाना प्रभारी पंकज कुमार सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के सभी थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे। सुपौल के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशिष ने बुधवार को व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान सुपौल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरथ आरएस भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने सीमा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। डीआईजी सबसे पहले वीरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ सीमा क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की। इसके बाद वे भीमनगर स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पहुंचे और वहां तैनात जवानों से बॉर्डर पर लगाए गए एक्स-रे (स्कैनर) मशीन की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मशीन के उपयोग, निगरानी व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की प्रक्रिया के बारे में भी पूछताछ की। डीआईजी भीमनगर कस्टम कार्यालय भी पहुंचे निरीक्षण के दौरान डीआईजी भीमनगर कस्टम कार्यालय भी पहुंचे। यहां उन्होंने कस्टम सुपरिंटेंडेंट से सीमा पार होने वाले लोगों और सामान के आवागमन की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग के कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके रजिस्टरों की जांच की तथा सीसीटीवी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को निगरानी तंत्र को और मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को आवश्यक सुधार शीघ्र कराने का निर्देश इसके बाद डीआईजी ने भीमनगर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में थाना परिसर की बाउंड्री वॉल तथा पुलिस कर्मियों के आवासीय प्रबंध में कुछ कमियां पाई गईं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार शीघ्र कराने का निर्देश दिया, ताकि पुलिस बल को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों का दौरा मीडिया से बातचीत में डीआईजी डॉ. कुमार आशिष ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाना तथा संभावित कमजोर कड़ियों की पहचान करना है। संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया गया है, जिसके आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल, भीमनगर थाना प्रभारी पंकज कुमार सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के सभी थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *